
अजीबोगरीब हाल में स्पॉट हुए Rajkummar Rao, वायरल वीडियो देख हैरान फैंस
Rajkummar Rao: अभिनेता राजकुमार राव हाल ही में एक इवेंट में पहुंचे थे। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक्टर का एकदम बदला हुआ अंदाज देखने को मिल रहा है।
Rajkummar Rao: नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित अभिनेता राजकुमार राव एक हालिया पब्लिक अपीयरेंस के बाद अचानक सोशल मीडिया की सुर्खियों में छा गए। वजह उनकी कोई फिल्म नहीं, बल्कि उनका बदला हुआ लुक था। वीकेंड पर आयोजित ‘बोलती खिड़कियां’ फिल्म फेस्टिवल में राव जब डायरेक्टर फराह खान और मशहूर कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा के साथ नजर आए तो कैमरों की फ्लैश लाइट्स के बीच उनका अंदाज कुछ अलग ही कहानी कह रहा था। उनके लुक ने लोगों का ध्यान खींचा, झड़े बाल, बढ़ा वजन, आंखों के नीचे डार्क सर्कल देख फैंस अब बेचैन हो उठे हैं।
एक्टर के नए लुक को देख उठे सवाल
जी हां, सोशल मीडिया पर भी राजकुमार राव की एक वीडियो तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें उनका एकदम बदला हुआ लुक देखने को मिल रहा है.बता दें इस इवेंट में राजकुमार राव ब्लैक शर्ट और ब्लैक जींस पहनकर पहुंचे थे.उन्होंने अपने लुक को चश्मे के साथ टीमअप किया था.
View this post on Instagram
साथ ही व्हाइट स्नीकर्स भी पहने थे. इसके अलावा इस बार उनके फेस पर दाढ़ू और मूंछे भी देखने को मिलीं.उनका हेयर स्टाइल भी पहले से एकदम अलग था. इतना ही नहीं वीडियो में उनका वजन भी थोड़ा बढ़ा हुआ लग रहा है. उनके फेस पर सूजन देखने को मिल रही है.
राजकुमार राव ने अपकमिंग फिल्म के लिए अपनाया ये लुक?
राजकुमार राव के इस वीडियो को देख फैंस हैरान नजर आए. वहीं, कुछ लोगों का ये भी कहना है कि राजकुमार राव ने ये लुक सौरव गांगुली के बायोपिक के लिए अपनाया है.जी हां, जल्द ही राजकुमार राव को क्रिकेटर सौरव गांगुली पर बन रही बायोपिक में देखा जाएगा.
रिपोर्ट के अनुसार इस फिल्म की शूटिंग मार्च 2026 से शुरू हो जाएगी.ऐसे में राजकुमार ने हो सकता है कि अपनी अपकमिंग फिल्म के लिए लुक बदला हो.हालांकि, इसमें सच क्या है ये तो खुद राजकुमार राव ही बता सकते हैं.वायरल वीडियो के कैप्शन में फैंस ने एक्टर के हेल्थ को लेकर भी चिंता जताई है.





