
आखिरकार Rajpal Yadav को मिल गई जमानत, ढाई करोड़ रुपये किए जमा
Rajpal Yadav Court Verdict: राजपाल यादव चेक बाउंस मामले में तिहाड़ जेल में बंद थे। आज इस मामले पर सुनवाई हुई और राजपाल यादव को जमानत मिल गई है।
Rajpal Yadav Court Verdict: तिहाड़ जेल में बंद राजपाल यादव की जमानत पर आज कोर्ट में सुनवाई हुई। न्यायालय ने राहत पर विचार करते हुए पाया कि अभियुक्त के बैंक खाते में 1.5 करोड़ रुपये जमा हो चुके हैं. न्यायालय ने इस शर्त पर सजा निलंबित करने का आदेश दिया कि यादव 1 लाख रुपये का निजी मुचलका और इतनी ही राशि की एक जमानत प्रस्तुत करें. वह 18 मार्च तक हिरासत से बाहर रहेंगे, जब न्यायालय इस मामले की दोबारा सुनवाई करेगा। जबकि एक्टर ने शाहजहांपुर जाकर अपनी भतीजी की 19 फरवरी को होने वाली शादी में शामिल होने के लिए जमानत की अपील की थी.
शिकायतकर्ता के वकील का बयान
चेक बाउंस केस में शिकायतकर्ता के वकील ने कहा- आज डेढ़ करोड़ रुपये राजपाल यादव की ओर से हमारे मुवक्किल के अकाउंट में जमा कराए गए हैं. इससे पहले 75 लाख दे चुके हैं और 25 लाख की रकम भी हाई कोर्ट में जमा है. यानी अभी साढ़े 6 करोड़ रुपये अभी भी बकाया है. अदालत ने 18 मार्च को पेश होने के लिए कहा है. अगर राजपाल यादव उससे पहले साढ़े 6 करोड़ रुपये दे देते हैं तो हम भी इस अदालत से इस मामले को खत्म करने के लिए कहेंगे.
ये भी पढ़े- AR Rahman पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाया नकल का आरोप, दिल्ली हाई कोर्ट का फैसला बरकरार
दिल्ली हाई कोर्ट ने चेक बाउंस मामले में एक्टर राजपाल यादव की सजा पर अंतरिम रोक लगा दी है. न्यायालय ने राहत पर विचार करते हुए पाया कि अभियुक्त के बैंक खाते में 1.5 करोड़ रुपये जमा हो चुके हैं. न्यायालय ने इस शर्त पर सजा निलंबित करने का आदेश दिया कि यादव 1 लाख रुपये का निजी मुचलका और इतनी ही राशि की एक जमानत प्रस्तुत करें. वह 18 मार्च तक हिरासत से बाहर रहेंगे, जब न्यायालय इस मामले की दोबारा सुनवाई करेगा.
ये भी पढ़े- अनुष्का शर्मा-विराट कोहली एयरपोर्ट पर हुए स्पॉट, सादगी भरे अंदाज ने जीता दिल
जस्टिस शर्मा ने क्या कहा?
इस पर जस्टिस शर्मा ने कड़ा जवाब देते हुए कहा कि आपको पहले से पता है कि भुगतान डीडी से ही किया जाना चाहिए. कोर्ट ने रिकॉर्ड पर यह भी नोट किया कि 25 लाख रुपये का डीडी पहले से ही प्रतिवादी के नाम जमा है और 75 लाख रुपये का डीडी राजपाल यादव पहले ही दे चुके हैं. अब केवल 1.5 करोड़ रुपये का डीडी जमा किया जाना बाकी है.
ये भी पढ़े- अजीबोगरीब हाल में स्पॉट हुए Rajkummar Rao, वायरल वीडियो देख हैरान फैंस





