
यूपी कांग्रेस का विधानसभा घेराव; हिरासत में अजय राय, अविनाश पांडे और आराधना मिश्रा…
UP Congress Protest: उत्तर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी ने मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत मंगलवार को विधानसभा घेराव का आयोजन किया। इस प्रदर्शन का नेतृत्व यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने किया। प्रदेशभर से कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता लखनऊ में जुटे, लेकिन पुलिस ने भारी सुरक्षा व्यवस्था के साथ उन्हें रोक दिया।
घटनाक्रम
सुबह से ही कांग्रेस कार्यालय में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता जुटे थे. प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में नेता और कार्यकर्ता विधान भवन की ओर बढ़े, लेकिन पुलिस ने उन्हें रास्ते में ही रोक लिया.
- अजय राय के नेतृत्व में कार्यकर्ता विधान भवन का घेराव
- हजरतगंज, एनएक्सएन तिराहा, बापू भवन और अन्य इलाकों में भारी पुलिस बल और रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) तैनात थे।
- बैरिकेडिंग और सड़क रोकने की व्यवस्था की गई, जिससे प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोका गया।
- अजय राय, अविनाश पांडे और आराधना मिश्रा मोना सहित कई नेताओं को ससम्मान हिरासत में लेकर ईको गार्डन भेजा गया।
- बाराबंकी सांसद तनुज पुनिया समेत प्रदेशभर के 300 से ज्यादा कार्यकर्ताओं को हाउस अरेस्ट कर लिया गया, जो लखनऊ के लिए रवाना हुए थे। पुलिस ने उन्हें रास्ते मेंं रोक लिया और लौटा दिया।
- रायबरेली में कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव सुशील पासी की पुलिस से नोकझोंक हुई। उन्होंने इंस्पेक्टर से कहा- आप भाजपा के नाम पर गुंडई कर रहे हैं? हरदोई में रेलवे स्टेशन पर कांग्रेस के 8 कार्यकर्ताओं को पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ा।
यह भी पढ़ें…
यूपी में CBSE परीक्षाएं शुरू, चेकिंग के लिए मेटल डिटेक्टर; नकलचियों पर पैनी नजर
प्रदर्शन का उद्देश्य
मनरेगा अभियान के तहत उत्तर प्रदेश कांग्रेस मंगलवार को लखनऊ में विधानसभा का घेराव करने का आह्वान किया गया था. यह प्रदर्शन सुबह 11 बजे शुरू हुआ, जिसका नेतृत्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने किया. लेकिन पुलिस पहले से ही तैयार थी. पार्टी ने मनरेगा खत्मं करने और राज्य सरकार के खिलाफ अपनी नाराजगी जाहिर करने के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया था.
यह भी पढ़ें…
महिला राज्यपाल का सपा ने अपमान किया… परिषद में विपक्ष पर बरसे योगी आदित्यनाथ
सुरक्षा और प्रशासनिक तैयारी
- प्रदर्शन से पहले ही कई जिलों में कांग्रेस नेताओं को नजरबंद या हाउस अरेस्ट किया गया।
- भारी संख्या में पुलिस बल, RAF और बैरिकेडिंग के माध्यम से कानून-व्यवस्था बनाए रखने की तैयारी की गई।
- प्रशासन ने किसी अप्रिय घटना से बचने के लिए सतर्कता बरती।
उत्तर प्रदेश में कांग्रेस का यह विधानसभा घेराव प्रदर्शन राज्य में राजनीतिक तनाव और आंदोलन की गंभीरता को दर्शाता है। पुलिस की कड़ी कार्रवाई और नेताओं की हिरासत से यह स्पष्ट हुआ कि प्रशासन ने प्रदर्शन को नियंत्रित करने के लिए हर संभव कदम उठाया।
यह भी पढ़ें…





