
थकान बनी जानलेवा! दबिश से लौट रही पुलिस टीम हादसे का शिकार
Maharajganj News: यूपी के महराजगंज जिले में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक पुलिस इंस्पेक्टर की मौत हो गई और पांच अन्य पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना महराजगंज-गोरखपुर मार्ग पर श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के कतरारी इलाके में हुई। जानकारी के अनुसार, कुशीनगर से दबिश देकर लौट रही गोरखपुर पुलिस की स्कार्पियो वाहन सुबह लगभग साढ़े पांच बजे अनियंत्रित हो गई। सम्भवत: वाहन चालक को झपकी आ गई थी, जिससे गाड़ी सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई।
यह भी पढ़ें…
यूपी कांग्रेस का विधानसभा घेराव; हिरासत में अजय राय, अविनाश पांडे और आराधना मिश्रा…
हादसे में छह पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हुए, जिन्हें तुरंत गोरखपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में निरीक्षक संतोष कुमार (50) की इलाज के दौरान मौत हो गई। घायल वरिष्ठ उप निरीक्षक रमेश चंद्र कुशवाहा, निरीक्षक गीता, वाहन चालक और दो अन्य पुलिसकर्मियों का इलाज चल रहा है।
पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक जांच और कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे ने लंबी ड्यूटी और थकान में वाहन चलाने के खतरों को उजागर कर दिया है।
यह भी पढ़ें…





