अमीषा पटेल के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी.. बोलीं- ‘धोखाधड़ी का केस करेंगी’

Ameesha Patel Cheque Bounce Case: बॉलीवुड अभिनेत्री अमीषा पटेल एक बार फिर सुर्खियों में हैं। मुरादाबाद की एक अदालत ने उनके खिलाफ चेक बाउंस मामले में गैर-जमानती वारंट जारी किया है। इससे पहले इसी मामले में अभिनेता **राजपाल यादव के खिलाफ भी कार्रवाई हो चुकी है।

क्या है मामला?
जानकारी के अनुसार, यह मामला एक वित्तीय लेन-देन और चेक बाउंस से जुड़ा है। आरोप है कि अमीषा पटेल ने एक कारोबारी को भुगतान के लिए चेक दिया था, जो बैंक में प्रस्तुत करने पर बाउंस हो गया। इसके बाद कारोबारी ने अदालत का दरवाजा खटखटाया था।

मामले की सुनवाई के दौरान अभिनेत्री के अदालत में पेश न होने पर कोर्ट ने सख्त रुख अपनाते हुए उनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी कर दिया।

यह भी पढ़ें…

सलमान खान के पिता सलीम की बिगड़ी तबीयत… लीलावती अस्पताल के ICU में भर्ती

अमीषा पटेल का आया जवाब
वारंट जारी होने के बाद अमीषा पटेल ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने दावा किया कि यह मामला गलत तरीके से पेश किया गया है और वह खुद शिकायतकर्ता के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराने की तैयारी कर रही हैं।

उन्होंने कहा कि उनके साथ वित्तीय लेन-देन में धोखा हुआ है और कानूनी प्रक्रिया के जरिए वह अपनी सच्चाई सामने लाएंगी।

यह भी पढ़ें…

आखिरकार Rajpal Yadav को मिल गई जमानत, ढाई करोड़ रुपये किए जमा

कानूनी लड़ाई तेज
इस घटनाक्रम के बाद अब दोनों पक्षों के बीच कानूनी लड़ाई और तेज होने की संभावना है। सूत्रों के मुताबिक, अभिनेत्री जल्द ही अदालत में पेश होकर अपना पक्ष रखेंगी और वारंट को निरस्त कराने की कोशिश करेंगी।

कितना पुराना है ये पहला मामला?
आपको बता दें कि ये पूरा मामला इवेंट ऑर्गनाइजर पवन वर्मा की शिकायत से शुरू हुआ था। साल 2017 में पवन वर्मा ने अमीषा पटेल पर आरोप लगाया था कि अमीषा को 16 नवंबर, 2017 को एक शादी में परफॉर्म करने के लिए हायर किया गया था। इसके लिए उन्हें 14.50 लाख रुपये का एडवांस भी दिया गया था। लेकिन वो इवेंट में नहीं आईं। कथित तौर पर जिसके बाद एक्ट्रेस ने पूरे पैसे वापस करने का वादा भी किया था। मगर, पवन वर्मा का दावा है कि उन्होंने अभी तक एक भी रुपया वापस नहीं दिया है। वहीं, दूसरी तरफ अमीषा पटेल का कहना है कि उन्होंने ये मामला सेटल कर दिया था यानी कि पैसे वापस कर दिए थे।

फिलहाल इस मामले ने बॉलीवुड और कानूनी हलकों में हलचल बढ़ा दी है। आगे की सुनवाई में कई अहम खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

यह भी पढ़ें…

AR Rahman की धुन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त! कॉपीराइट विवाद ने मचाई हलचल…

Back to top button