गांव की शादी में बॉलीवुड का तड़का, राजपाल यादव के डांस ने लूट ली महफिल

Rajpal Yadav: शाहजहांपुर जिले के कुंडरा गांव में उस समय उत्सव जैसा माहौल बन गया, जब बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव अपनी भतीजी के विवाह समारोह में शामिल होने पहुंचे। बुधवार शाम मेहंदी कार्यक्रम के दौरान अभिनेता ने परिजनों और महिलाओं के साथ जमकर डांस किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

परिवार संग मनाया खुशी का पल
चेक बाउंस मामले में जमानत पर बाहर आने के बाद अभिनेता इन दिनों अपने पैतृक गांव कुंडरा में पारिवारिक कार्यक्रमों में व्यस्त हैं। बुधवार सुबह वे दिल्ली से सीधे गांव पहुंचे और शादी की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान स्थानीय लोग और रिश्तेदार उनसे मिलने के लिए बड़ी संख्या में पहुंचे।

मेहंदी समारोह में फिल्मी रंग
शाम को आयोजित मेहंदी कार्यक्रम में जब संगीत शुरू हुआ तो राजपाल यादव भी खुद को रोक नहीं सके। उन्होंने परिवार की महिलाओं और रिश्तेदारों के साथ लोकप्रिय फिल्मी गीतों पर डांस किया। उनके सादगी भरे अंदाज और उत्साह ने पूरे समारोह में अलग ही रंग भर दिया।

यह भी पढ़ें…

Ranveer Singh का स्टारडम बरकरार… ‘धुरंधर’ ने ट्रेंडिंग चार्ट्स में बनाया नया इतिहास

वीडियो हुआ वायरल
कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने अभिनेता के डांस का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा किया, जो देखते ही देखते वायरल हो गया। फैंस उनके इस अंदाज को खूब पसंद कर रहे हैं और कमेंट्स में उनकी सादगी और पारिवारिक जुड़ाव की तारीफ कर रहे हैं।


आज होगी शादी
गांव में गुरुवार को विवाह समारोह आयोजित होगा। जानकारी के अनुसार, गाजियाबाद से बारात आएगी और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ शादी संपन्न कराई जाएगी। गांव में इस आयोजन को लेकर खास उत्साह देखा जा रहा है।

यह भी पढ़ें…

The Kerala Story 2 Trailer: विवादित डायलॉग पर छिड़ी बहस, रिलीज से पहले ही फिल्म चर्चा में…

सादगी के लिए मशहूर हैं अभिनेता
अपनी कॉमिक टाइमिंग और बेहतरीन अभिनय के लिए पहचाने जाने वाले राजपाल यादव अक्सर अपने पैतृक गांव से जुड़े रहते हैं और पारिवारिक आयोजनों में शामिल होते रहते हैं। उनके गांव आने से स्थानीय लोगों में भी उत्साह बढ़ गया है।

इस तरह बॉलीवुड स्टार की मौजूदगी ने शादी के माहौल को और खास बना दिया है, वहीं उनके डांस ने समारोह को यादगार बना दिया।

यह भी पढ़ें…

‘मर्दों को शादी के लिए वर्जिन औरत चाहिए…’ देखें नीना गुप्ता का बेबाक बोल

Back to top button