
सात फेरे लेने को तैयार विजय-रश्मिका? वायरल वेडिंग इनवाइट ने बढ़ाई हलचल…
Rashmika-Vijay Wedding: साउथ सिनेमा के चर्चित स्टार Vijay Deverakonda और Rashmika Mandanna की शादी को लेकर सोशल मीडिया और फिल्म इंडस्ट्री में जबरदस्त चर्चा शुरू हो गई है। लंबे समय से दोनों के रिश्ते को लेकर अफवाहें चल रही थीं, लेकिन अब वायरल हो रहे वेडिंग इनवाइट और घर की सजावट के वीडियो ने इन खबरों को और हवा दे दी है।
वायरल इनवाइट से तेज हुई अटकलें
बताया जा रहा है कि कपल 26 फरवरी को शादी के बंधन में बंध सकते हैं। सोशल मीडिया पर एक कथित वेडिंग इनवाइट तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें शादी की तारीख और समारोह से जुड़ी कुछ जानकारी साझा की गई है। हालांकि अभी तक दोनों कलाकारों या उनके परिवार की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

हैदराबाद में सजा विजय का घर
सूत्रों के मुताबिक, हैदराबाद स्थित विजय देवरकोंडा का घर रोशनी और फूलों से सजाया गया है। वायरल वीडियो में उनके घर को दिवाली की तरह जगमगाते देखा जा सकता है। इससे फैंस की उत्सुकता और बढ़ गई है। कई फैंस इस वीडियो को शादी की तैयारियों से जोड़ रहे हैं, जबकि कुछ लोग इसे किसी पारिवारिक समारोह का हिस्सा भी बता रहे हैं।
View this post on Instagram
इंटीमेट वेडिंग की चर्चा
रिपोर्ट्स के अनुसार, यह शादी काफी निजी और सीमित मेहमानों के बीच होने की संभावना है। इसमें सिर्फ करीबी दोस्त और परिवार के सदस्य शामिल हो सकते हैं। इसके अलावा, 4 मार्च को हैदराबाद में एक ग्रैंड रिसेप्शन आयोजित किए जाने की भी चर्चा है, जिसमें फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े सितारे शामिल हो सकते हैं।
यह भी पढ़ें…
KGF स्टार यश की अगली फिल्म ‘Toxic’ से बड़ा अपडेट, Teaser को लेकर मेकर्स का ऐलान
लंबे समय से डेटिंग की अफवाहें
Vijay Deverakonda और Rashmika Mandanna ने कई फिल्मों में साथ काम किया है और दोनों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को दर्शकों ने काफी पसंद किया है। इसके बाद से ही दोनों के रिलेशनशिप को लेकर अटकलें लगाई जाती रही हैं। हालांकि दोनों हमेशा अपने रिश्ते को लेकर चुप्पी साधे रहे हैं।
यह भी पढ़ें…
गांव की शादी में बॉलीवुड का तड़का, राजपाल यादव के डांस ने लूट ली महफिल
फैंस में उत्साह
सोशल मीडिया पर कपल के फैंस लगातार पोस्ट शेयर कर उन्हें बधाई दे रहे हैं। कई लोग इस खबर को लेकर बेहद खुश नजर आ रहे हैं, जबकि कुछ लोग आधिकारिक पुष्टि का इंतजार कर रहे हैं।
अब देखना होगा कि ये खबरें सच साबित होती हैं या फिर महज अफवाह। फिलहाल दोनों सितारों की शादी की चर्चाओं ने मनोरंजन जगत में उत्साह और उत्सुकता का माहौल बना दिया है।
यह भी पढ़ें…





