Stock Market: ईरान-अमेरिका तनाव से बाजार धड़ाम, Sensex-Nifty में आई गिरावट

Stock Market Today: भारतीय शेयर बाजार गुरुवार, 19 फरवरी को लाल के साथ बंद होने के बाद आज फिर शुक्रवार के कारोबारी सत्र में गिरावट के साथ खुला।

Stock Market Today: भारतीय बाजार शुक्रवार को लाल निशान पर खुला।शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 161.25 अंक गिरकर 82,336.89 पर आ गया; निफ्टी 25.35 अंक गिरकर 25,429 पर पहुंच गया। हालांकि बाद में खुद को संभालते हुए बाजार हरे निशान पर आ गया। सेंसेक्स 37.61 अंक या 0.05 प्रतिशत बढ़कर 82,535.75 अंक पर आ गया। वहीं निफ्टी 22.85 अंक या 0.09% बढ़कर 25,477.20 अंक पर आ गया। शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 27 पैसे गिरकर 90.95 पर आ गया।

हालांकि, दोनों बाजारों ने जल्द ही शुरुआती गिरावट से उबरते हुए सकारात्मक स्तर पर कारोबार किया। सेंसेक्स 161.43 अंक चढ़कर 82,659.57 अंक पर और निफ्टी 65.55 अंक की बढ़त के साथ 25,519.90 अंक पर कारोबार करने लगा।

सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों का हाल

सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड, एनटीपीसी, लार्सन एंड टुब्रो, हिंदुस्तान यूनिलीवर, टाइटन, एक्सिस बैंक, टाटा स्टील, पावरग्रिड, सन फार्मास्यूटिकल्स, अल्ट्राटेक सीमेंट, आईसीआईसीआई बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर लाभ में रहे। वहीं टेक महिंद्रा, इन्फोसिस, इटर्नल, भारती एयरटेल, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एचडीएफसी बैंक, एशियन पेंट्स और ट्रेंट में गिरावट दर्ज की गई।

एशियाई बाजारों का हाल

एशियाई बाजारों में गिरावट दर्ज की गई जापान का निक्की 225 1.25 प्रतिशत और हांगकांग का हैंग सेंग 0.67 प्रतिशत टूटा। हालांकि, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी करीब दो प्रतिशत बढ़ा। चीन के शेयर बाजार चंद्र नव वर्ष की छुट्टियों के कारण बंद रहे।

अमेरिकी शेयर बाजार गुरुवार को गिरावट के साथ बंद हुए थे। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 0.33% की बढ़त के साथ 71.90 डॉलर प्रति बैरल रहा।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (Flls) गुरुवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने 880.49 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। दूसरी ओर घरेलू संस्थागत निवेशकों ने भी 596.28 करोड़ रुपये के शेयर की शुद्ध बिक्री की।

गुरुवार को लाल निशान पर बंद हुआ था शेयर बाजार

अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के बाद व्यापक बिकवाली होने से भारतीय शेयर बाजार गुरुवार, 19 फरवरी को गिरावट के साथ बंद हुआ था। Sensex 1236 अंकों की गिरावट के साथ 82,498.14 अंक पर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी 365 अंक की गिरावट के साथ 25500 अंक के स्तर पर बंद हुआ था।

Back to top button