
नॉर्थ-ईस्ट लोगों के सपोर्ट में खड़े हुए Akshay Kumar, भेदभाव पर कही ये बात
Akshay Kumar: नेशनल TV पर रियलिटी टीवी शो ‘व्हील ऑफ फॉर्च्यून’ में अक्षय कुमार ने नॉर्थ-ईस्ट इंडियन्स के साथ हो रहे भेदभाव पर बात की। उन्होंने अपने मेकअप आर्टिस्ट का भी उदाहरण पेश किया ।
Akshay Kumar: एक्टर अक्षय कुमार इन दिनों शो व्हील ऑफ फॉर्च्यून में नजर आ रहे हैं। इस शो को काफी पसंद किया जा रहा है। अक्षय भी इसमें खूब मस्ती करते हैं। अब अक्षय ने इस शो के दौरान नॉर्थ ईस्ट के लोगों द्वारा झेले जा रहे जातिवाद पर खुलकर बात की। इसके अलावा उन्होंने सबसे खुलकर कहा कि ये उतने ही इंडियन है जितने की मैं हूं। घटनाक्रम उस समय शुरू हुआ जब सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाले इस शो में नॉर्थईस्ट की एक महिला कंटेस्टेंट ने अपने दर्दनाक अनुभव साझा किए।
अक्षय के शो पर आए नॉर्थ-ईस्ट से कंटेस्टेंट्स
अक्षय कुमार के शो के हालिया एपिसोड में तीन बहनें आईं, जो जन्म से ट्रिपलेट पैदा हुईं. वो नॉर्थ-ईस्ट के असम से आती हैं, जो पिछले कुछ वक्त से मुंबई में रह रही हैं. अक्षय के शो पर तीनों बहनों ने काफी अच्छा खेल दिखाया. इस दौरान एक्टर और शो के होस्ट ने उनसे उनके बारे में कुछ सवाल किए.
क्या कहा अक्षय कुमार ने
दरअसल, शो में अक्षय अपने मेकअप आर्टिस्ट किम को बुलाते हैं जो मणिपुर से है। होता क्या है कि शो में एक कंटेस्टेंट आती हैं जो बताती हैं कि कैसे मुंबई में उसे डिफ्रेंट फीचर की वजह से जातिवाद का सामना करना पड़ता है। वह बताती हैं कि कैसे उन्हें कोरोनावायरल और चाइनीज कहा जाता है।
कंटेस्टेंट की बात सुनकर अक्षय फिर अपने मेकअप आर्टिस्ट किम को बुलाते हैं और उन्हें अपनी स्टोरी सुनाने को बोलते हैं। किम बोलते हैं हर जगह में मुझे बोलते हैं कि मैं चाइना से हूं, नहीं तो चिनकी और मोमो बोलते हैं।
अक्षय बोले ये सब इंडियन्स हैं
अक्षय फिर बोलते हैं कि वह इसलिए इस मुद्दे को नेशनल टीवी पर लेकर आए हैं क्योंकि उन्होंने देखा है कि नॉर्थ ईस्ट के लोगों को क्या-क्या सामना करना पड़ता है। अक्षय बोले, ये सब इंडियन्स हैं। ये उतने ही इंडियन हैं जितने की मैं हूं, आप हैं और यहां पर बिजने भी बैठे हैं वो लोग हैं।
अक्षय की फिल्में
अक्षय की फिल्मों की बात करें तो वह लास्ट फिल्म जॉली एलएलबी 3 में नजर आए थे जो पिछले साल रिलीज हुई थी। अभी उनके पास कई फिल्में रिलीज के लिए तैयार हैं जिसमें भूत बंगला, वेलकम टू द जंगल और हैवान शामिल है।
ये भी पढ़े- Salim Khan की तबीयत में अब सुधार… एक्ट्रेस ने बताया स्वास्थ्य का हाल





