कानूनी प्रक्रिया के बाद मानवीय पहल… राहुल गांधी ने दिवंगत मोची के परिवार से की मुलाकात

Rahul Gandhi: कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर पहुंचे, जहां उन्होंने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से जुड़ी कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के मानहानि मामले में एमपी-एमएलए कोर्ट में अपना बयान दर्ज कराया। अदालत में करीब आधे घंटे तक चली प्रक्रिया के बाद वह लखनऊ के लिए रवाना हो गए।

रास्ते में अचानक रुके, जताई संवेदना
अदालत से निकलने के बाद राहुल गांधी अयोध्या-प्रयागराज हाईवे के गुप्तारगंज स्थित दिवंगत रामचेत मोची की दुकान पर पहुंचे। यहां उन्होंने उनके परिवार से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की और श्रद्धांजलि अर्पित की।

पहले भी कर चुके हैं मुलाकात
यह वही दुकान है जहां करीब डेढ़ साल पहले राहुल गांधी अचानक पहुंचे थे। उस दौरान उन्होंने रामचेत मोची के साथ बैठकर कुछ समय बिताया था और खुद जूते भी सिले थे। उनकी यह तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी चर्चित हुए थे और आम लोगों से जुड़ाव के प्रतीक के रूप में देखे गए थे।

यह भी पढ़ें…

UP में पत्नी का खौफनाक प्लान… प्रेमी संग मिलकर पति को उतारा मौत के घाट

परिवार को दिया भरोसा
मुलाकात के दौरान राहुल गांधी ने परिवार के सदस्यों से बातचीत की, उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली और हर संभव मदद का भरोसा दिया। परिजनों ने बताया कि उनके इस कदम से उन्हें कठिन समय में भावनात्मक सहारा मिला है।

यह भी पढ़ें…

UP News: कैब ड्राइवर का प्रेमजाल फिर दुष्कर्म, नवजात को ले भटक रही NEET छात्रा

राजनीतिक और मानवीय दोनों पहलू
इस पूरे घटनाक्रम को राजनीतिक और मानवीय, दोनों दृष्टि से अहम माना जा रहा है। एक ओर राहुल गांधी अदालत में कानूनी प्रक्रिया पूरी करने पहुंचे, वहीं दूसरी ओर उन्होंने अपने पुराने परिचित परिवार से मिलकर संवेदनशीलता का संदेश दिया।

स्थानीय लोगों के अनुसार, उनकी यह यात्रा अचानक थी, लेकिन खबर मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। कांग्रेस कार्यकर्ता भी वहां मौजूद रहे। कुछ समय रुकने के बाद राहुल गांधी लखनऊ के लिए रवाना हो गए।

यह भी पढ़ें…

‘राजनीतिक हैं ये आरोप…’, सुल्तानपुर कोर्ट में राहुल गांधी ने दर्ज कराया बयान

Back to top button