Cocktail 2: लेस्बियन कपल बनेंगे रश्मिका और कृति? बीच में आएंगे शाहिद कपूर…

Cocktail 2 की शूटिंग पूरी हो चुकी है. रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म में रश्मिका मंदाना और कृति सेनन लेस्बियन कपल के रोल में नजर आ सकती हैं. मेकर्स ने इसकी स्टोरीलाइन का लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं की है.

Cocktail 2: बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन (Kriti Sanon) और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म कॉकटेल 2 (Cocktail 2) को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। फिल्म कॉकटेल 2 को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। अभी हाल ही में फिल्म के सेट से कई तस्वीरें सामने आई थी जिसे फैंस ने काफी पसंद किया था। अब इन सब के बाद कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की फिल्म कॉकटेल 2 की स्टोरी को लेकर एक खबर सामने आई है, जिसने सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है। तो चलिए जानते हैं फिल्म की स्टोरी को लेकर क्या अपडेट सामने आया है।

कॉकटेल 2 की कहानी में बड़ा सरप्राइज

रिपोर्ट के मुताबिक, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना कॉकटेल 2 में लेस्बियन कपल के किरदार में दिख सकती हैं. उनकी इस लव स्टोरी में शाहिद कपूर थर्ड एंगल होंगे. ऐसा दावा है कि मूवी मॉर्डन रिलेशनशिप पर फोकस करेगी. जिसका कोर लव ट्रायंगल होगा. हालांकि अभी तक मेकर्स की तरफ से स्टोरीलाइन को रिवील नहीं किया गया है.

लेस्बियन कपल बनेंगी एक्ट्रेसेस

ओसीडी टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक कृति और रश्मिका फिल्म में लेस्बियन कपल का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म में एक मॉडर्न रिलेशनशिप की कहानी को दिखाया जाएगा एक ट्रायएंगल के साथ। लेकिन बता दें कि अभी तक फिल्म के मेकर्स की तरफ से इस बारे में कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की गई है।

कॉकटेल 2 की रिलीज डेट का नहीं अपडेट

वैसे अबी तक कॉकटेल 2 रिलीज डेट को लेकर कोई डेट अनाउंस नहीं की गई है। लेकिन कहा जा रहा है कि फिल्म सितंबर को रिलीज होगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म को शाहिद कपूर की मूवी ओ रोमियो की रिलीज के 6 महीने बाद रिलीज करने का प्लान किया गया था। यह फैसला इसलिए लिया गया ताकि इस स्पेस में शाहिद के अलग अवतार अच्छे से दिखें।

ये भी पढ़े- Toxic का ‘खूंखार’ टीजर रिलीज, यश का रूप देख कांप जाएंगे दुश्मन

शाहिद की फिल्म ओ रोमियो

वैसे शाहिद की फिल्म ओ रोमियो हाल ही में रिलीज हुई है। फिल्म को मिक्स रिस्पॉन्स मिला है। मूवी को विशाल भारद्वाज ने डायरेक्ट किया है और इसमें शाहिद के साथ तृप्ति डिमरी, अविनाश तिवारी, तमन्ना भाटिया, विक्रांत मैसी, फरीदा जलाल और नाना पाटेकर भी हैं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी ठीक-ठाक ही कमाई कर रही है। मूवी ने अब तक 47.15 करोड़ की कमाई कर ली है।

ये भी पढ़े- नॉर्थ-ईस्ट लोगों के सपोर्ट में खड़े हुए Akshay Kumar, भेदभाव पर कही ये बात

Back to top button