
Share Market: ट्रंप के नए टैरिफ से बेखौफ शेयर बाजार, अदाणी ग्रुप के शेयर चढ़े
Stock Market Today 23 February 2026: ट्रंप के टैरिफ वाले फैसले पर अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट की रोक ने भारतीय शेयर बाजार में जान फूंक दी है. हफ्ते के पहले दिन बाजार में हर तरफ हरियाली दिख रही है।
Stock Market Today, 23 February 2026: घरेलू शेयर बाजार ने सोमवार को मामूली बढ़त के साथ हरे निशान में कारोबार की शुरुआत की। हफ्ते के पहले दिन, बीएसई सेंसेक्स 92.12 अंकों (0.11%) की तेजी के साथ 82,906.83 अंकों पर खुला। इसी तरह, एनएसई के निफ्टी 50 इंडेक्स ने भी आज 107.15 अंकों (0.42%) की बढ़त के साथ 25,678.40 अंकों पर कारोबार की शुरुआत की। पिछले हफ्ते शुक्रवार को सेंसेक्स 316.57 अंकों (0.38%) की तेजी के साथ 82,814.71 अंकों पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 116.90 अंकों (0.46%) की बढ़त के साथ 25,571.25 अंकों पर बंद हुआ था।
वहीं शुरुआती कारोबार में बाजार में तेजी की रफ्तार बढ़ती गई.सुबह 9:30 बजे तक BSE सेंसेक्स 671.27 अंकों (0.81%) की शानदार तेजी के साथ 83,485.98 के स्तर पर पहुंच गया है.निफ्टी-50 भी पीछे नहीं रहा और 195.85 अंकों (0.77%) के उछाल के साथ 25,767.10 के लेवल पर ट्रेड करता नजर आया.
इन सेक्टर्स में दिख रही है सबसे ज्यादा चमक
बाजार में आज लगभग सभी सेक्टर्स में खरीदारी देखी जा रही है, लेकिन सरकारी बैंक (PSU Banks) सबसे ज्यादा मुनाफे में हैं और इनमें 1.13% की बढ़त दर्ज की गई है. इसके अलावा ऑटो और मेटल सेक्टर के शेयरों में भी 0.77% से 0.83% तक की तेजी बनी हुई है. हालांकि, आईटी (IT) और केमिकल सेक्टर में हल्की गिरावट देखी जा रही है.
छोटे और मझोले शेयरों (Midcap & Smallcap) में भी निवेशकों ने अच्छी रुचि दिखाई है, जिससे बाजार का पूरा माहौल पॉजिटिव बना हुआ है.
बाजार का यह मूड बता रहा है कि निवेशकों के बीच इस समय खुशी का माहौल है.अमेरिका से आई इस खबर ने वैश्विक व्यापार युद्ध (Trade War) के डर को फिलहाल कम कर दिया है, जिससे भारतीय बाजार को नई मजबूती मिली है.
अदाणी ग्रुप के शेयरों में भारी उछाल
आज यानी 23 फरवरी को बाजार की तेजी में अदाणी ग्रुप के शेयरों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया है. अदाणी ग्रुप के शेयरों में चौतरफा खरीदारी देखने को मिल रही है, जिससे निवेशकों का उत्साह काफी बढ़ा हुआ है. ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी Adani Enterprises के शेयर सुबह 9:50 बजे तक 1.69% की तेजी के साथ ₹2,197.30 पर ट्रेड कर रहे हैं. सबसे ज्यादा चमक Adani Ports में देखी जा रही है, जो 2.94% की जोरदार बढ़त के साथ ₹1,555.90 के स्तर पर पहुंच गया है. Adani Power के शेयरों में भी आज मजबूती बनी हुई है और यह 1.30% उछलकर ₹144.55 पर कारोबार कर रहा है.
पावर और एनर्जी सेक्टर,सीमेंट सेक्टर की अन्य कंपनियों की बात करें तो Adani Green Energy के शेयर 1.74% की बढ़त के साथ ₹985.10 पर बने हुए हैं. वहीं Adani Energy Solutions में भी 0.85% की हल्की तेजी दर्ज की गई है और यह ₹1,006.55 के लेवल पर टिका है. Ambuja Cements के शेयर 0.86% चढ़कर ₹516.40 पर पहुंच गए हैं, जबकि ACC Ltd में भी 0.56% की बढ़त के साथ ₹1,621.70 पर कारोबार हो रहा है.
सेंसेक्स के किस स्टॉक की कैसी रही शुरुआत
सोमवार को सेंसेक्स के बाकी शेयरों में एचडीएफसी बैंक 0.86 प्रतिशत, टेक महिंद्रा 0.67 प्रतिशत, बजाज फाइनेंस 0.65 प्रतिशत, आईसीआईसीआई बैंक 0.55 प्रतिशत, अडाणी पोर्ट्स 0.53 प्रतिशत, महिंद्रा एंड महिंद्रा 0.49 प्रतिशत, भारती एयरटेल 0.40 प्रतिशत, रिलायंस इंडस्ट्रीज 0.38 प्रतिशत, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.32 प्रतिशत, टाइटन 0.22 प्रतिशत, बीईएल 0.20 प्रतिशत, एटरनल 0.19 प्रतिशत, सन फार्मा 0.16 प्रतिशत, एसबीआई 0.15 प्रतिशत, पावर ग्रिड 0.15 प्रतिशत, मारुति सुजुकी 0.14 प्रतिशत, कोटक महिंद्रा बैंक 0.14 प्रतिशत, आईटीसी 0.14 प्रतिशत और टाटा स्टील के शेयर 0.12 प्रतिशत की तेजी के साथ खुले।
वहीं दूसरी ओर, आज इंफोसिस के शेयर 0.70 प्रतिशत, एशियन पेंट्स 0.66 प्रतिशत, इंडिगो 0.41 प्रतिशत, बजाज फिनसर्व 0.32, एचसीएल टेक 0.29 प्रतिशत, ट्रेंट 0.26 प्रतिशत, एनटीपीसी 0.08 प्रतिशत, टीसीएस 0.08 प्रतिशत और एलएंडटी के शेयर 0.04 प्रतिशत की गिरावट के साथ खुले।





