
सिंगापुर दौरे पर CM योगी, पहुंचते ही की कई दिग्गज उद्योगपति से की मुलाकात
CM Yogi Singapore Visit: यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने सिंगापुर दौरे के दौरान टेमासेक के चेयरमैन टीओ ची हियान और उनकी टीम के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की. साथ ही कई विकास क्षेत्रों में निवेश पर चर्चा की।
CM Yogi Singapore Visit: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सिंगापुर पहुंचते ही वहां के दिग्गज उद्योगपति टेमासेक के चेयरमैन टीओ ची हियान और उनकी टीम से मुलाकात की. इस मुलाकात का मुख्य उद्देश्य उत्तर प्रदेश के औद्योगिक बुनियादी ढांचे में विदेशी निवेश को बढ़ावा देना था। टेमासेक के चेयरमैन से चर्चा के दौरान सीएम ने यूपी में संप्रभु निवेश भागीदारी पर बात की, जिसमें डेटा सेंटर, लॉजिस्टिक्स हब, रिन्यूएबल एनर्जी और औद्योगिक इंफ्रास्ट्रक्चर में निवेश जैसे क्षेत्र शामिल हैं.
उन्होंने अंतरराष्ट्रीय निवेशकों को राज्य के मजबूत नीतिगत ढांचे और फास्ट-ट्रैक क्लीयरेंस सिस्टम के बारे में भी जानकारी दी. ये बैठक वैश्विक निवेशकों को यूपी की ओर आकर्षित करने की दिशा में एक बड़ा कदम है.
टेमासेक चेयरमैन टियो ची हीन से अहम बैठक
सीएम योगी आदित्यनाथ ने सबसे पहले टेमासेक होल्डिंग्स (Temasek Holdings) के चेयरमैन टियो ची हीन (Teo Chee Hean) और उनकी टीम से मुलाकात की। बैठक में टेमासेक के वैश्विक निवेश पोर्टफोलियो तथा उत्तर प्रदेश में संभावित निवेश अवसरों पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने टेमासेक को उत्तर प्रदेश में अवसंरचना, लॉजिस्टिक्स, स्वास्थ्य, वेयरहाउसिंग, फिनटेक आधारित शहरी विकास और अन्य संबद्ध क्षेत्रों में निवेश के लिए आमंत्रित किया।
सिंगापुर और जापान दौरे पर CM
सीएम योगी 23 से 26 फरवरी तक सिंगापुर और जापान के दौरे पर रहेंगे। 23 और 24 फरवरी को सिंगापुर दौरे के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विभिन्न क्षेत्रों की 25 प्रमुख कंपनियों के प्रतिनिधियों से मिलेंगे। मुख्य सेक्टर जिन पर फोकस रहेगा उसमें लॉजिस्टिक्स और इंडस्ट्रियल पार्क, डेटा सेंटर इंफ्रास्ट्रक्चर, एग्रीबिजनेस, एविएशन इंजीनियरिंग, क्लीन एनर्जी फिनटेक और स्टार्टअप, हॉस्पिटैलिटी व थीम पार्क और पूंजी निवेश है।
25 और 26 फरवरी को जापान दौरे के दौरान मुख्यमंत्री 8 प्रमुख कंपनियों के प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे। जिन सेक्टरों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा उनमें ऑटोमोबाइल निवेश और सप्लाई चेन, सेमीकंडक्टर, इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग, ग्रीन हाइड्रोजन, एविएशन इलेक्ट्रॉनिक्स, रियल एस्टेट और हॉस्पिटैलिटी शामिल है।





