
UP News: शादी समारोह बना अखाड़ा, डांस को लेकर आपस में भिड़े घराती-बाराती
Firozabad Wedding Chaos: फिरोजाबाद में एक शादी समारोह के दौरान कन्या और वर पक्ष में मारपीट हो गई। मारपीट के दौरान कुर्सियां फेंकने लगें। इसके अलवा किसी ने सब्जी फेंकी तो कोई कड़ाही का तेल ही फेंकने लगा।
Firozabad Wedding Chaos: फिरोजाबाद में एक शादी समारोह उस समय अखाड़े में बदल गया जब डांस को लेकर हुए विवाद में घराती और बराती आपस में भिड़ गए। नशे में धुत कुछ युवकों ने जमकर उत्पात मचाया, जिससे समारोह में अफरा-तफरी मच गई। डांस को लेकर हुए विवाद में घराती और बराती आपस में भिड़ गए। नशे में धुत कुछ युवकों ने जमकर उत्पात मचाया, जिससे समारोह में अफरा-तफरी मच गई। यह घटना शनिवार देर रात टूंडला थाना क्षेत्र के राजा का ताल स्थित बीएस पैलेस मैरिज होम में हुई।
नशेड़ियों की हरकत से बौखलाए लोग
राजा का ताल निवासी विजय दिवाकर की बेटी राखी की शादी टूंडला के अनिल कुमार से हो रही थी। देर रात करीब 10 बजे बारात मैरिज होम पहुंची। घरातियों ने मेहमानों के मनोरंजन के लिए रंगशाला से कलाकारों को बुलाया था, जो मंच पर धार्मिक नृत्य प्रस्तुत कर रहे थे। इसी दौरान, बारात में शामिल कुछ युवक नशे की हालत में मंच के पास पहुंचे।
इन युवकों ने जबरन कलाकारों के साथ मंच पर डांस करने की कोशिश की। जब लोगों ने उन्हें रोका और मंच से नीचे उतारा, तो नशेबाजों ने इसे अपनी बेइज्जती समझा और हंगामा शुरू कर दिया। उन्होंने कुर्सियां फेंकनी शुरू कर दीं, जिससे कलाकारों की प्रस्तुति रुक गई। देखते ही देखते घराती और बराती पक्ष के लोग आपस में भिड़ गए। कई रिश्तेदार शादी की रस्में छोड़कर भाग गए। करीब दो घंटे तक यह उपद्रव चलता रहा।
ये भी पढ़े- भक्ति से शुरू… मातम पर खत्म, महाकाल के दर्शन कर लौट रहे यूपी के 4 दोस्तों की मौत
एक-दूसरे से ही भिड़ गए घराती-बराती
उत्पात के दौरान घराती और बरातियों को यह समझ में नहीं आया कि झगड़ा किन के बीच में हो रहा है। विवाद सुलझाने के दौरान एक दूसरे से कहासुनी और मारपीट ऐसी बढ़ी कि जिसके हाथ जो आया उसकी पिटाई करने लगा। किसी ने कुर्सियों को फेंका और तोड़ना शुरू कर दिया तो कोई सब्जियों की बाल्टी को लाकर सब्जी फेंकने लगा। मारपीट के दौरान एक दूसरे से बचने के लिए कुछ युवकों ने पूड़ी बनाने वाले की कड़ाही को घेर लिया और हमलावरों पर चमचों से गर्म तेल फेंकना शुरू कर दिया जिससे कई लोग झुलस गए।
ये भी पढ़े- रमजान में मस्जिद सील करने का आरोप, लखनऊ विश्वविद्यालय में जमकर हुआ हंगामा
सूचना मिलने पर थाना टूंडला की राजा का ताल चौकी पुलिस और डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया। इसके बाद, शेष रस्मों को सादगी से पूरा कराया गया और सुबह दुल्हन की विदाई हुई, तब जाकर दोनों पक्षों ने राहत की सांस ली।
ये भी पढ़े- UP News: एक्शन मोड में UP पुलिस, 18 दिनों में ढूंढ़ निकाले हजारो गुमशुदा लोग





