
‘रुखसती साल में सैर-ए-तजुर्बे पर…’, योगी के सिंगापुर दौरे पर अखिलेश का तंज
UP News: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सीएम योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे पर तंज कसा है. उन्होंने कहा कि जब ये जाने वाले हैं तब आखिरी रुखसती के साल में सैर ए तजुर्बे पर जा रहे हैं.
UP News: यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे को लेकर प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस दौरे पर तीखा हमला बोला है। सपा प्रमुख ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दो तस्वीरें साझा कर मुख्यमंत्री पर तंज कसा। एक फोटो में टूटी हुई पानी की टंकी से तेज धार में पानी बहता दिखाई दे रहा है, जबकि दूसरी तस्वीर सिंगापुर के प्रसिद्ध प्रतीक मेरलीयन (Merlion) की है, जो वहां की पहचान और पर्यटन का प्रमुख केंद्र है।
अखिलेश यादव ने क्या कहा?
सोशल मीडिया X पर अखिलेश यादव ने ट्वीट किया है. अपने ट्वीट में अखिलेश यादव ने ये भी कहा है कि ये साल इस सरकार का आखिरी साल है. उन्होंने इसे रुखसती साल का नाम दिया है. उन्होंने ये भी कहा है कि वह अपने रुखसती साल में सैर-ए-तजुर्बे यानी तजुर्बा लेने जा रहे हैं.
मुख्यमंत्री जी विदाई के समय जब ‘माधुर्य-प्रवास’ पर जा ही रहे हैं तो सिंगापुर में ये देखकर आएं कि जल की धारा कितनी दर्शनीय हो सकती है, उनके राज में तो पानी की धारा सिर्फ़ पानी की फटी टंकियों से निकलती है या फटे पाइप से। जब देखेंगे तो आँखें फटी की फटी रह जाएंगी। ये सारे काम अपनी… pic.twitter.com/AIdzse1X7I
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) February 23, 2026
दो दिवसीय सिंगापुर दौरे पर है सीएम योगी
सिंगापुर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सबसे पहले सिंगापुर की अग्रणी निवेश कंपनी टेमासेक होल्डिंग्स (Temasek Holdings) के चेयरमैन टियो ची हीन (Teo Chee Hean) और उनकी टीम से मुलाकात की। बैठक में टेमासेक के वैश्विक निवेश पोर्टफोलियो और उत्तर प्रदेश में निवेश पर चर्चा हुई।
ये भी पढ़े- सिंगापुर दौरे पर CM योगी, पहुंचते ही की कई दिग्गज उद्योगपति से की मुलाकात
सिंगापुर में सीएम योगी भारतीय समुदाय के लोगों को भी संबोधित करेंगे. इसके बाद वो यहां से जापान के दो दिवसीय दौरे पर रवाना हो जाएगा. सीएम योगी यहां अपने 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के साथ पहुंचे हैं. इनमें यूपी के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना और उद्योग मंत्री नंद गोपाल गुप्ती नंदी भी शामिल हैं.





