WhatsApp ला रहा बड़ा फीचर, मैसेज को Auto-Send करना होगा आसान…

WhatsApp New Feature: WhatsApp अपने यूजर्स के लिए एक बेहद जरूरी और लंबे समय से डिमांड किए जा रहे Message Schedule फीचर पर काम कर रहा है। इस फीचर की मदद से यूजर्स किसी भी मैसेज को पहले से लिखकर तय समय और तारीख पर ऑटोमैटिक भेज सकेंगे।

WhatsApp डेवलपमेंट को ट्रैक करने वाली वेबसाइट WABetaInfo की रिपोर्ट के अनुसार, यह फीचर फिलहाल iOS बीटा वर्जन 26.7.10.72 में TestFlight प्रोग्राम के जरिए देखा गया है।

यूजर्स को मिलेगा मैसेज भेजने का पूरा कंट्रोल

इस फीचर का मुख्य उद्देश्य यूजर्स को कम्युनिकेशन पर ज्यादा कंट्रोल देना है। अब यूजर्स को किसी को जन्मदिन, सालगिरह या जरूरी मैसेज भेजने के लिए रात 12 बजे तक जागने की जरूरत नहीं होगी। यूजर्स पहले से मैसेज लिखकर उसे शेड्यूल कर सकेंगे और WhatsApp तय समय पर खुद-ब-खुद उस मैसेज को भेज देगा।

ऐसे काम करेगा WhatsApp का Message Schedule फीचर

इस फीचर में यूजर्स को ये सुविधाएं मिलेंगी:

• यूजर पहले मैसेज टाइप कर सकेगा
• मैसेज भेजने के लिए तारीख और समय चुन सकेगा
• Chat Info सेक्शन में सभी Scheduled Messages देख सकेगा
• मैसेज भेजने से पहले उसे एडिट या डिलीट कर सकेगा
• Scheduled मैसेज का कोई अलग नोटिफिकेशन रिसीवर को नहीं मिलेगा
• फीचर Individual Chat और Group दोनों में काम करेगा

बीटा यूजर्स के लिए शुरू, जल्द मिलेगा सभी को

यह फीचर फिलहाल iOS बीटा यूजर्स के लिए उपलब्ध है और उम्मीद है कि जल्द ही इसे Android और सभी स्टेबल यूजर्स के लिए रोलआउट किया जाएगा।

WhatsApp ने हाल ही में लॉन्च किया Group Message History फीचर

WhatsApp ने हाल ही में Group Message History फीचर भी लॉन्च किया है। इस फीचर की मदद से ग्रुप एडमिन नए मेंबर्स के साथ ग्रुप की पुरानी 25 से 100 चैट्स शेयर कर सकते हैं, जिससे नए यूजर्स को ग्रुप की पिछली बातचीत समझने में आसानी होगी।

Back to top button