Lucknow News: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस पलटी, 7 की मौत और 40 घायल

Lucknow News: राजधानी लखनऊ में सोमवार को भीषण सड़क हादसा हो गया है. लखनऊ के गोसाईगंज इलाके में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे टोल प्लाजा पर बिहार जा रही स्लीपर कोच बस पलट गई.

Lucknow News: यूपी की राजधानी लखनऊ में सोमवार को भीषण सड़क हादसा हो गया है। लखनऊ के गोसाईगंज इलाके में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे टोल प्लाजा पर बिहार जा रही स्लीपर कोच बस पलट गई। इस हादसे में सात की मौत हो गई है जबकि 40 से ज्यादा घायल हो गए। घायलों को अस्पताल भेजा गया है। पुलिस और आपदा बल राहत एवं बचाव कार्य में जुटा हुआ है। बस पानीपत से बिहार अरहरिया सवारियां लेकर जा रही थी।

इस हादसे में सात की मौत

लखनऊ में गोसाईगंज केल जौखंडी गांव में सोमवार शाम को करीब 4:30 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया. मिली जानकारी के अनुसार, पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर तेज रफ्तार स्लीपर बस बेकाबू होकर पलट गई. इस दौरान हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा तफरी मच गई. इस हादसे में सात लोगों की मौत हो गई है जबकि 40 से ज्यादा घायल हो गए.

ये भी पढ़े- UP News: परिवार की दबंगई के आगे पुलिस भी बेबस, दरोगा का पकड़ा कॉलर…

आला अफसर मौके पर पहुंच रहे हैं। कमिश्नर विजय विश्वास पंत भी मौके के लिए रवाना हो गए हैं। पुलिस और आपदा बल राहत एवं बचाव कार्य में जुटा हुआ है. बस पानीपत से बिहार अरहरिया सवारियां लेकर जा रही थी.घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और बस में फंसे लोगों को किसी तरह से बाहर निकाला. वहीं, इस हादसे में अभी तक 7 लोगों की मृत्यु की जानकारी सामने आई है और कम से कम 40 लोग घायल हैं।

ये भी पढ़े- UP News: शादी समारोह बना अखाड़ा, डांस को लेकर आपस में भिड़े घराती-बाराती

Back to top button