
Lucknow News: एक और ड्रम कांड! पिता को मारी गोली…शव के टुकड़े कर ड्रम में छिपाया
Lucknow Son Killed Father: दिल दहला देने वाली ये घटना, लखनऊ के आशियाना सेक्टर-एल की है। सोमवार को शराब कारोबारी मानवेंद्र सिंह की हत्या का खुलासा हुआ तो हर कोई हैरान रह गया।
Lucknow Son Killed Father: यूपी के लखनऊ से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 21 साल के बेटे ने अपने पिता की बेरहमी से हत्या कर दी है। बेटे ने पिता की गोली मारकर हत्या की और फिर उनके शव के कई टुकड़े भी किए। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। हाथ-पैर काटकर सदरौना के पास फेंक दिया। बाकी धड़ घर पर ही तीसरे तल से लाकर भूतल के एक खाली कमरे में नीले ड्रम में छिपा दिया। उसे एसिड से जलाने की तैयारी थी। बेटे अक्षय प्रताप सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि बेटे ने 20 फरवरी की रात में ही लाइसेंसी रायफल से गोली मारी थी।
क्या है पूरा मामला?
लखनऊ के आशियाना क्षेत्र में एक बेटे पर पिता की हत्या का आरोप लगा है। कारोबारी पिता मानवेन्द्र सिंह 20 फरवरी से गायब थे। मृतक मानवेंद्र प्रताप सिंह का शव बरामद कर लिया गया है। मृतक के बेटे अक्षत प्रताप सिंह को हिरासत में लिया गया है।
मिली जानकारी के मुताबिक, शव को छिपाने के लिए बेटे ने घर के ड्रम का इस्तेमाल किया था। बदबू आने पर पड़ोसियों की शिकायत पर पुलिस ने खोजबीन की तो मामले का खुलासा हुआ। पुलिस बेटे को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
पिता का धड़ डंप करने की तैयारी में था बेटा
मिली जानकारी के मुताबिक, लखनऊ में 21 साल के अक्षत प्रताप सिंह ने पिता मानवेंद्र प्रताप सिंह की लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर हत्या कर दी। फिर लाश के कई टुकड़े किए। हाथ–पैर वो अलग–अलग जगह फेंक चुका था। धड़ भी डंप करने की तैयारी में था।
क्यों की पिता की हत्या?
अभी जो जानकारी सामने आई है, उसके मुताबिक पिता, अपने बेटे पर कंपटीशन एग्जाम की तैयारी करने का दबाव बनाते थे, इसलिए बेटे ने उनका बेरहमी से कत्ल कर दिया।
लखनऊ पुलिस ने क्या बताया?
लखनऊ पुलिस ने बताया कि गुमशुदा मानवेंद्र सिंह की लगातार तलाश की जा रही थी। जांच के दौरान उनके बेटे अक्षत प्रताप सिंह (उम्र लगभग 21 वर्ष) से गहन पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान अभियुक्त द्वारा स्वीकार किया गया कि दिनांक 20 फरवरी 2026 को सुबह लगभग 04:30 बजे किसी बात को लेकर पिता-पुत्र के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद उसने आवेश में आकर अपने पिता को गोली मार दी, जिससे उनकी मृत्यु हो गई।
#Breaking
लखनऊ में सनसनीखेज वारदात…
19 वर्षीय युवक ने पिता की लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर हत्या की। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी को लेकर घर में तनाव चल रहा था।पुलिस जांच जारी है।#Lucknow #MentalHealth #Parenting #ExamPressure #Youth #crime… pic.twitter.com/0AVLVjUbWx
— Live New India (@livenewindia01) February 24, 2026
बेटे द्वारा पिता के शव को तीसरी मंजिल से ग्राउंड फ्लोर पर लाया गया और एक खाली कमरे में रखा गया। इसके बाद शव के अंगों को काटकर उन्हें कथित तौर पर सदरौना के पास फेंक दिया गया है। शेष शव के हिस्से को एक ड्रम में छिपाकर रखा गया था। घटना की जानकारी मिलते ही उच्चाधिकारियों द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया। फॉरेंसिक टीम द्वारा घटनास्थल का सूक्ष्म निरीक्षण कर साक्ष्य संकलित किए जा रहे हैं।
ये भी पढ़े- UP News: बेटियों ने उतारा पिता को मौत के घाट, तानों से परेशान होकर रची साजिश
पुलिस ने बताया कि अभियुक्त को पुलिस अभिरक्षा में लेकर आवश्यक पूछताछ एवं विधिक कार्यवाही की जा रही है। प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। मौके पर मृतक के परिजन उपस्थित हैं।





