ईरान से तनाव के बीच तुर्की में बड़ा सैन्य हादसा… उड़ान भरते ही बेकाबू हुआ फाइटर जेट

F-16 Fighter Jet Crashes: तुर्की के बालिकेसिर प्रांत में बुधवार, 25 फरवरी 2026 की सुबह तुर्की वायुसेना का एक F-16 फाइटर जेट क्रैश हो गया। यह हादसा उस समय हुआ जब जेट ने टेकऑफ के कुछ ही देर बाद संतुलन खो दिया और हाईवे के पास जाकर गिर पड़ा। इस दुर्घटना में पायलट मेजर इब्राहिम बोलात की मौत हो गई।

टेकऑफ के तुरंत बाद हुआ हादसा
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, फाइटर जेट ने नियमित उड़ान के लिए उड़ान भरी थी, लेकिन टेकऑफ के कुछ मिनटों के भीतर ही तकनीकी गड़बड़ी सामने आ गई। बताया जा रहा है कि पायलट ने विमान को आबादी वाले इलाके से दूर ले जाने की कोशिश की, ताकि जनहानि न हो। हालांकि, जेट हाईवे के पास क्रैश हो गया और उसमें आग लग गई।

डैशकैम में कैद हुआ हादसा
इस दुर्घटना का वीडियो आसपास से गुजर रही गाड़ियों के डैशकैम में रिकॉर्ड हो गया। वीडियो में फाइटर जेट के तेजी से नीचे आते हुए गिरने और जमीन से टकराते ही आग के बड़े गोले में बदलने का दृश्य देखा जा सकता है। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

यह भी पढ़ें…

Iran में संकट की आहट? भारतीय दूतावास की एडवाइजरी के बाद बढ़ी चिंता

पायलट की मौत, जांच के आदेश
तुर्की रक्षा मंत्रालय ने पुष्टि की है कि हादसे में पायलट मेजर इब्राहिम बोलात शहीद हो गए। अधिकारियों ने दुर्घटना की उच्चस्तरीय जांच के आदेश दे दिए हैं। तकनीकी खराबी, इंजन फेल या अन्य कारणों की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें…

टैरिफ रद्द होने पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप… सुप्रीम कोर्ट के जजों पर उठाये सवाल

ईरान से बढ़ते तनाव के बीच हादसा
यह घटना ऐसे समय हुई है, जब तुर्की और ईरान के बीच क्षेत्रीय मुद्दों को लेकर तनाव बढ़ा हुआ है। हालांकि, फिलहाल इस हादसे को सैन्य टकराव से जोड़ने के कोई आधिकारिक संकेत नहीं मिले हैं।

विशेषज्ञों का कहना है कि यह संभवतः तकनीकी कारणों से हुई दुर्घटना है, लेकिन जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट तस्वीर सामने आएगी।

यह भी पढ़ें…

मुनीर का झूठ बेनकाब… बलूचिस्तान में बंधक बने पाक सैनिक? वीडियो से मचा हड़कंप

Back to top button