UNHRC में भारत का पलटवार, कहा– हकीकत से दूर है पाकिस्तान

UNHRC: भारत ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय मंच से पाकिस्तान को कड़ा संदेश दिया है। United Nations Human Rights Council (UNHRC) के सत्र के दौरान भारत ने पाकिस्तान द्वारा लगाए गए आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि वह “ला ला लैंड” में जी रहा है और जमीनी हकीकत से दूर बयानबाजी कर रहा है

भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने स्पष्ट कहा कि जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न और अविभाज्य हिस्सा है। इसका भारत में विलय 1947 के Indian Independence Act 1947 और अंतरराष्ट्रीय कानून के तहत पूरी तरह वैध है।

पाकिस्तान के आरोपों को बताया निराधार
भारत ने कहा कि पाकिस्तान बार-बार झूठे और राजनीतिक रूप से प्रेरित आरोप लगाकर अंतरराष्ट्रीय मंचों का दुरुपयोग करता है। भारत की ओर से प्रथम सचिव अनुपमा सिंह ने राइट ऑफ रिप्लाई का उपयोग करते हुए साफ़ तौर से कहा कि पाकिस्तान और इस्लामिक सहयोग संगठन द्वारा लगाए गए आरोप पूरी तरह निराधार और अस्वीकार्य है.

यह भी पढ़ें…

Yad Vashem पहुंचे पीएम मोदी… मानवता के खिलाफ अपराधों पर कड़ा संदेश

अवैध कब्जा खत्म करने की मांग
भारत ने दो टूक कहा कि पाकिस्तान को उन इलाकों से अवैध कब्जा हटाना चाहिए, जो अब भी उसके नियंत्रण में हैं। साथ ही यह भी दोहराया गया कि आतंकवाद को बढ़ावा देने और सीमा पार से हिंसा फैलाने की नीति छोड़ना ही क्षेत्र में शांति का रास्ता है।

आतंकवाद पर घेरा
भारत ने वैश्विक समुदाय से अपील की कि आतंकवाद को किसी भी रूप में समर्थन न दिया जाए। भारतीय पक्ष ने कहा कि मानवाधिकारों की बात करने से पहले पाकिस्तान को अपने यहां अल्पसंख्यकों और लोकतांत्रिक अधिकारों की स्थिति पर ध्यान देना चाहिए।

यह भी पढ़ें…

Tel Aviv में ‘ड्रेस डिप्लोमेसी’… चर्चा में सारा की जैकेट और मोदी के रूमाल की मैचिंग

कश्मीर पर दोहराया रुख
भारत ने स्पष्ट किया कि जम्मू-कश्मीर में विकास, लोकतंत्र और सुशासन की प्रक्रिया जारी है। हाल के वर्षों में वहां बुनियादी ढांचे, निवेश और लोकतांत्रिक संस्थाओं को मजबूत करने के कदम उठाए गए हैं।

विशेषज्ञों का मानना है कि अंतरराष्ट्रीय मंचों पर इस तरह के जवाब के जरिए भारत यह संकेत दे रहा है कि वह कश्मीर मुद्दे पर अपने रुख से पीछे हटने वाला नहीं है और हर मंच पर तथ्यात्मक जवाब देने के लिए तैयार है।

यह भी पढ़ें…

Donald Trump का बड़ा ऐलान… ईरान को नहीं बनाने देंगे परमाणु बम

Back to top button