
Stock Market: आज लाल निशान पर खुला शेयर बाजार, Sensex-Nifty लुढ़का
Stock Market Today: हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार, 27 फरवरी को भारतीय शेयर बाजार में गिरावट के साथ शुरुआत हुई। बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक Bse Sensex और Nse Nifty लाल निशान पर खुले।
Stock Market Today: घरेलू शेयर बाजार ने शुक्रवार को एक बार फिर गिरावट के साथ लाल निशान में कारोबार शुरू किया। हालांकि, बाजार आज मामूली गिरावट के साथ खुला। हफ्ते के आखिरी दिन, बीएसई सेंसेक्स 28.13 अंकों (0.03%) की मामूली गिरावट के साथ 82,220.48 अंकों पर खुला। इसी तरह, एनएसई के निफ्टी 50 इंडेक्स ने भी 36.70 अंकों (0.14%) के नुकसान के साथ 25,459.85 अंकों पर कारोबार शुरू किया।
बताते चलें कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा टैरिफ पर दिए गए बयानों ने बाजार को काफी हद तक प्रभावित किया। टैरिफ पर ट्रंप के ये ताजा बयान, अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद आए थे।
सुबह 9:18 बजे बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) करीब 331.40 अंक (0.40%) गिरकर 81,917.21 के स्तर पर कारोबार कर रहा था. वहीं, एनएसई निफ्टी 50 (Nifty 50) में भी 112.30 अंक (0.44%) की गिरावट दर्ज की गई और यह 25,384.25 के स्तर पर आ गया. छोटे और मझोले शेयरों में भी बिकवाली दिखी.निफ्टी मिडकैप 100 में 0.30% और स्मॉलकैप 100 में 0.37% की गिरावट दर्ज की गई है.
IT और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स ने दिखाई तेजी
बाजार में चौतरफा बिकवाली के बावजूद Nifty IT करीब 1.56% की बढ़त के साथ हरे निशान में कारोबार कर रहा है. अमेरिकी टेक सेक्टर में आई कमजोरी के बावजूद भारतीय आईटी शेयरों ने आज मजबूती दिखाई है. इसके अलावा कंज्यूमर ड्यूरेबल्स सेक्टर में भी 0.34% की तेजी है. वहीं, सबसे ज्यादा नुकसान एफएमसीजी (FMCG) और ऑटो सेक्टर के शेयरों को उठाना पड़ रहा है, जो करीब 0.5% से ज्यादा नीचे गिर गए हैं.
शेयर बाजार में गिरावट की क्या है वजह
बाजार के जानकारों का कहना है कि विदेशी बाजारों में जारी उथल-पुथल का असर भारतीय निवेशकों के मूड पर पड़ रहा है.अमेरिकी टेक कंपनियों के शेयरों में हुई बिकवाली और एशियाई बाजारों से मिले कमजोर संकेतों की वजह से आज बाजार में गिरावट आई है. बाजार में किसी बड़े घरेलू ट्रिगर की कमी के चलते फिलहाल कंसोलिडेशन यानी ठहराव का माहौल दिख रहा है.
विदेशी निवेशकों की बिकवाली
बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, गुरुवार को विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPI) ने भारतीय बाजार से 34.66 अरब रुपये के शेयर बेचकर पैसा निकाला. हालांकि, घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने 50.32 अरब रुपये की खरीदारी कर बाजार को संभालने की कोशिश की है.
कच्चे तेल के दाम में राहत
राहत की बात यह है कि कच्चे तेल की कीमतों में थोड़ी कमी आई है. अमेरिका और ईरान के बीच परमाणु विवाद को सुलझाने के लिए हुई बातचीत के बाद सप्लाई में रुकावट का डर कम हुआ है, जिससे तेल के दाम सात महीने के ऊंचे स्तर से नीचे आए हैं.
निवेशकों के लिए क्या है एक्सपर्ट्स की सलाह?
बाजार के जानकारों का मानना है कि मिडिल ईस्ट (Middle East) में जारी संकट और कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव की वजह से निवेशक अभी डरे हुए हैं. निफ्टी के लिए आज 25,300–25,350 का स्तर एक मजबूत सहारा (Support) माना जा रहा है, जबकि ऊपर की तरफ 25,600–25,650 पर रुकावट (Resistance) दिख सकती है. इसी तरह बैंक निफ्टी के लिए 60,800–60,900 का लेवल काफी अहम है.





