लोकभवन के बाहर आत्मदाह की कोशिश से हड़कंप… पुलिस की तत्परता से टली बड़ी घटना

UP News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शुक्रवार दोपहर हजरतगंज स्थित लोक भवन के गेट पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक महिला ने अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आत्मदाह करने की कोशिश की। मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए महिला को आग लगाने से पहले ही पकड़ लिया और बड़ा हादसा टाल दिया।

अचानक पहुंची और पेट्रोल उड़ेल लिया
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, महिला अचानक लोकभवन के मुख्य गेट के पास पहुंची। उसने अपने पास मौजूद बोतल से खुद के ऊपर पेट्रोल डाल लिया। वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों को जैसे ही स्थिति का अंदेशा हुआ, उन्होंने तुरंत उसे दबोच लिया। अगर कुछ सेकंड की भी देरी होती तो गंभीर घटना हो सकती थी।

पुलिस ने महिला को हिरासत में लेकर नजदीकी थाने पहुंचाया, जहां उससे पूछताछ की गई। फिलहाल उसकी मानसिक स्थिति और पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें…

CM Yogi: UP में होली की 3 दिन की छुट्टी घोषित, योगी सरकार का बड़ा ऐलान

जमीन विवाद से परेशान
महिला की पहचान संध्या सिंह के रूप में हुई है। वह न्यू श्रीनगर, मानकनगर क्षेत्र की निवासी बताई जा रही है। संध्या सिंह का आरोप है कि मानकनगर इलाके में उसकी जमीन पर इकबाल सिंह नामक व्यक्ति ने कब्जा कर लिया है।

महिला का कहना है कि लेखपाल की रिपोर्ट उसके पक्ष में आने के बाद भी आरोपी उसे धमका रहा है और अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर रहा है। उसने स्थानीय पुलिस और तहसील प्रशासन से कई बार शिकायत की, लेकिन उसकी सुनवाई नहीं हुई। इसी से आहत होकर उसने यह कदम उठाने की कोशिश की।

यह भी पढ़ें…

UP News: कांग्रेस नेता की हैवानियत… महिला की हत्या कर तेजाब से जलाया

पुलिस-प्रशासन अलर्ट
घटना के बाद लोकभवन परिसर की सुरक्षा और कड़ी कर दी गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जमीन विवाद से जुड़े दस्तावेजों और शिकायतों की भी समीक्षा की जाएगी।

समय रहते पुलिस की सतर्कता से एक बड़ा हादसा टल गया, लेकिन इस घटना ने प्रशासनिक तंत्र और जनसुनवाई व्यवस्था पर सवाल जरूर खड़े कर दिए हैं।

यह भी पढ़ें…

युवाओं के लिए सुनहरा मौका… जापान में स्किल ट्रेनिंग दिलाएगा CM Yogi का ये MoU

Back to top button