चर्चित ‘शाइन सिटी’ मामले का प्रमुख आरोपी राशिद नसीम दुबई में गिरफ्तार

Lucknow: शाइन सिटी ग्रुप के प्रमोटर राशिद नसीम को ईडी के अनुरोध पर दुबई में गिरफ्तार किया गया। निवेश के नाम पर राजधानी लखनऊ सहित यूपी समेत कई राज्यों से सैकड़ों करोड़ रुपए ठग कर दुबई भाग गया था राशिद नसीम।

राशिद नसीम ने लोगों को आशियाने का ख्वाब दिखाया और करीब 60 हजार करोड़ रुपए की ठगी की. ठगे गए लोगों ने एफआईआर कराई तो पुलिस सक्रिय हुई. हालांकि, तब तक महाठग राशिद नसीम भारत छोड़कर दुबई भाग चुका था। अब लखनऊ की विशेष पीएमएलए अदालत ने अप्रैल 2025 में राशिद को घोषित किया था भगोड़ा। राशिद की प्रयागराज, लखनऊ समेत तमाम जिलों में अवैध संपत्तियों हो चुकी है जब्त, महाठग राशिद नसीम पर घोषित किया गया था 50,000 का इनाम। राशिद नसीम को जल्द यूएई से भारत लाया जाएगा।

4000 से अधिक मुकदमे दर्ज है

अब तक शाइन सिटी कंपनी और उसके एमडी राशिद नसीम, उसके भाई आसिफ नसीम के साथ ही कंपनी के 40 से अधिक अफसरों और कर्मचारियों के खिलाफ लखनऊ समेत प्रदेश के कई जिलों साथ ही दिल्ली, बिहार, पश्चिम बंगाल, गुवाहाटी जैसे राज्यों में धोखाधड़ी के हजारों मामले दर्ज हो चुके हैं. देश में शाइन सिटी कम्पनी की ठगी के शिकार लोगों की संख्या 10 लाख से भी अधिक है. महाठग राशिद नसीम और उसके भाई आसिफ नसीम पर उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में 4000 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं. सिर्फ लखनऊ के गोमतीनगर थाने में ही 238 केस दर्ज हैं.

🔹 10 लाख से अधिक लोग ठगी के शिकार

शाइन सिटी कंपनी और इसके एमडी राशिद नसीम, उनके भाई आसिफ नसीम और अन्य 40 से अधिक कर्मचारियों और अफसरों के खिलाफ यूपी, दिल्ली, बिहार, पश्चिम बंगाल, गुवाहाटी आदि राज्यों में हजारों मामले दर्ज हैं। कुल मिलाकर देशभर में कंपनी की ठगी के शिकार लोगों की संख्या 10 लाख से अधिक है।

पुलिस ने घोषित कर रखा था इनाम 

लखनऊ पुलिस ने दोनों भाइयों पर पर 50-50 हजार और वाराणसी पुलिस ने 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है. इसके अलावा ईडी ने भी दोनों महाठग भाइयों समेत शाइन सिटी कंपनी के छह अफसरों के खिलाफ मनी लॉड्रिंग एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया था।

Back to top button