
UP प्रेस क्लब में शोक सभा, लखनऊ के दो प्रमुख युवा पत्रकारों को श्रद्धांजलि
Lucknow News: राजधानी के मुख्य धारा के दो युवा पत्रकारों स्वर्गीय विधि सिंह और स्वर्गीय मोहम्मद इरफान को आज यू.पी. प्रेस क्लब में आयोजित शोक सभा में भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गयी।
Lucknow News: लखनऊ में 27 फरवरी 2026, दिन शुक्रवार, अपराह्न 2:30 बजे शोक सभा का आयोजन किया गया है। मुख्य धारा के दो प्रमुख युवा पत्रकारों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। पत्रकारों और समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने पुष्पांजलि अर्पित कर उनकी खबरों और सादा जीवन शैली पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने दोनों परिवारों को दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने और ईश्वर से उनकी आत्मा की शान्ति की प्रार्थना की। प्रायः सभी वक्ताओं ने सरकार से अनुरोध किया कि वह दोनों दिवंगत पत्रकारों के परिवारों को समुचित आर्थिक सहायता प्रदान करें। पत्रकारिता जगत में दोनों के असमय निधन से गहरा शोक व्याप्त है।
संवेदनशील मुद्दों को प्रमुखता से उठाने वाले पत्रकार
दोनों युवा पत्रकारों का इसी सप्ताह दुखद निधन हो गया। स्वर्गीय विधि सिंह का निधन हार्ट अटैक से तथा स्वर्गीय मोहम्मद इरफान का ब्रेन हेमरेज के कारण हुआ। स्वर्गीय विधि सिंह अपराध बीट की तेज-तर्रार और निर्भीक पत्रकार के रूप में जाने जाते थे, जबकि स्वर्गीय मोहम्मद इरफान अल्पसंख्यक बीट के प्रमुख और संवेदनशील मुद्दों को प्रमुखता से उठाने वाले पत्रकार थे।
सभा को यू.पी. वर्किंग जर्नलिस्ट्स यूनियन के अध्यक्ष हसीब सिद्दीकी, यू.पी. प्रेस क्लब के अध्यक्ष रवीन्द्र कुमार सिंह, विधान परिषद सदस्य पवन सिंह चौहान ,यूनियन की लखनऊ इकाई के अध्यक्ष शिवशरण सिंह और प्रदेश महामंत्री देवराज सिंह, पीके तिवारी , मान्यता समिति के कोषाध्यक्ष आलोक त्रिपाठी , वरिष्ठ पत्रकार भास्कर दुबे , सुरेश यादव , परवेज अहमद , हुमायूं चौधरी , नजम अहमद , कुद्ददूस हाशमी, अखिलेश श्रीवास्तव , शशि नाथ दुबे, अजीत कुमार सिंह, जुबेर अहमद , फूडमैन विशाल सिंह ,अमरेंद्र सिंह, तौकीर किदवाई , आसिफ जाफरी, विजय मिश्रा आदि पत्रकारों ने संबोधित कर पुष्पांजलि अर्पित की l





