यूपी में आयुष्मान कार्ड धारकों गुड न्यूज, कैंटोनमेंट अस्पतालों में भी मिलेगा फ्री इलाज

UP News: यूपी के सभी कैंटोनमेंट अस्पतालों में आयुष्मान कार्ड धारकों को इलाज की सुविधा दी जाएगी। इसके लिए जल्द ही स्टेट हेल्थ एजेंसी (साचीज) 12 कैंटोनमेंट अस्पतालों से एमओयू साइन करेगी।

UP News: उत्तर प्रदेश में आयुष्मान कार्ड धारकों के लिए बड़ी खुशखबरी है। योगी आदित्यनाथ सरकार ने फैसला किया है कि प्रदेश के सभी कैंटोनमेंट अस्पतालों में आयुष्मान भारत योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को इलाज की सुविधा दी जाएगी। इसके लिए स्टेट हेल्थ एजेंसी (साचीज) जल्द ही प्रदेश के 12 कैंटोनमेंट अस्पतालों के साथ एमओयू साइन करेगी।

प्रदेश में कुल 13 कैंटोनमेंट अस्पताल हैं, जिनमें से प्रयागराज कैंटोनमेंट अस्पताल में जनवरी 2026 से ही आयुष्मान कार्ड धारकों का निशुल्क इलाज किया जा रहा है। यहां मिले सकारात्मक परिणामों के बाद सरकार ने अन्य कैंटोनमेंट अस्पतालों को भी योजना से जोड़ने का निर्णय लिया है।

प्रयागराज मॉडल बना आधार

साचीज की सीईओ अर्चना वर्मा के अनुसार, प्रयागराज कैंटोनमेंट अस्पताल में आयुष्मान कार्ड धारकों को कार्डियोलॉजी, नेफ्रोलॉजी, मेडिकल और सर्जिकल ऑन्कोलॉजी जैसी गंभीर बीमारियों का इलाज मुफ्त में उपलब्ध कराया जा रहा है।

यहां मरीजों को

  • मुफ्त ओपीडी अपॉइंटमेंट

  • मुफ्त जांच सुविधाएं

  • गंभीर मरीजों के लिए निःशुल्क पिक एंड ड्रॉप
    जैसी सुविधाएं दी जा रही हैं।

इसी सफल मॉडल को पूरे प्रदेश में लागू किया जाएगा।

इन शहरों के कैंटोनमेंट अस्पताल होंगे शामिल

एमओयू के बाद जिन शहरों के कैंटोनमेंट अस्पतालों में आयुष्मान योजना लागू होगी, वे हैं

  • लखनऊ

  • कानपुर

  • मेरठ

  • बरेली

  • वाराणसी

  • अयोध्या

  • शाहजहांपुर

  • मथुरा

  • आगरा

  • फतेहपुर

  • झांसी

  • बबीना

इन अस्पतालों के जुड़ने से प्रदेश में आयुष्मान योजना के तहत पैनल्ड अस्पतालों की संख्या में और वृद्धि होगी।

ये भी पढ़े-  Holi पर नहीं चलेंगे बिना हेलमेट और सीटबेल्ट वाहन… CM योगी का सख्त निर्देश

योजना पोर्टल से जुड़ेंगे सभी अस्पताल

साचीज की एसीईओ डॉ. पूजा यादव ने बताया कि सभी कैंटोनमेंट अस्पतालों में आवश्यक प्रक्रियाओं को आयुष्मान योजना के अनुरूप ढाला जा रहा है। एमओयू के बाद इन अस्पतालों को योजना के पोर्टल से जोड़ा जाएगा, जिससे मरीजों का रजिस्ट्रेशन, इलाज का रिकॉर्ड, बिलिंग और क्लेम सेटलमेंट पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से पूरा किया जा सकेगा।

ये भी पढ़े- सरकारी कर्मचारियों को ‘Holi Gift’… CM Yogi ने त्योहार से पहले दिया यर निर्देश

गरीब और जरूरतमंदों को मिलेगा बड़ा लाभ

इस पहल से सेना क्षेत्र के आधुनिक अस्पतालों की विशेषज्ञ सेवाओं का लाभ आम नागरिकों को भी मिलेगा। विशेष रूप से गंभीर और जटिल बीमारियों से पीड़ित मरीजों को उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधा मिल सकेगी।

साथ ही, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के मरीजों के लिए अस्पताल तक पहुंचने की समस्या भी कम होगी, क्योंकि गंभीर मरीजों के लिए निःशुल्क परिवहन सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

Back to top button