Ali Khamenei की मौत पर उग्र प्रदर्शन… मोदी बोले- भारतीयों की सुरक्षा सर्वोपरि

PM Modi on Iran-Israel War: पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच भारत और आसपास के क्षेत्रों में हालात लगातार तनावपूर्ण बने हुए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि भारत अपने नागरिकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए उन्हें सुरक्षित निकालने के लिए हर संभव कदम उठाएगा। मोदी ने आज दिल्ली में हैदराबाद हाउस में मार्क कार्नी से मुलाकात के बाद यह बात कहा कि हम बातचीत से समस्या का समाधान निकालने के पक्ष में हैं।

नागरिकों की सुरक्षा पर भारत का फोकस
दिल्ली स्थित हैदराबाद हाउस में कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी से मुलाकात के बाद मोदी ने पश्चिम एशिया के हालात पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की स्थिति गंभीर है, लेकिन भारत संवाद और कूटनीतिक समाधान के पक्ष में है।
प्रधानमंत्री ने भरोसा दिलाया कि संकटग्रस्त क्षेत्रों में फंसे भारतीयों को सुरक्षित बाहर निकालने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

श्रीनगर में विरोध और लाठीचार्ज
इस बीच जम्मू-कश्मीर में ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई की मौत की खबरों के बाद दूसरे दिन भी विरोध प्रदर्शन जारी रहे। श्रीनगर के बेमिना इलाके में प्रदर्शनकारियों और सुरक्षाबलों के बीच झड़प हुई।
सुरक्षा बलों ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज और आंसू गैस का इस्तेमाल किया। कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। शोपियां, बारामूला और बांदीपोरा में बाजार बंद रखे गए, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ।

पाकिस्तान और PoK में भी हिंसा
भारत के अलावा पाकिस्तान में भी खामेनेई की मौत के विरोध में प्रदर्शन तेज हो गए हैं। पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर (PoK) और गिलगित-बाल्टिस्तान में विरोध हिंसक हो गया।
प्रदर्शनकारियों ने संयुक्त राष्ट्र से जुड़े दफ्तरों को निशाना बनाया। United Nations Development Programme के गिलगित स्थित कार्यालय में आग लगा दी गई। स्कर्दू में एसपी ऑफिस और कई सरकारी इमारतों को भी नुकसान पहुंचाया गया।

यह भी पढ़ें…

पश्चिम एशिया संकट के बीच भारत-कनाडा का बड़ा रणनीतिक समझौता…

गोलीबारी में मौतें, हाई अलर्ट
सुरक्षाबलों की फायरिंग में सात प्रदर्शनकारियों की मौत और 12 से अधिक के घायल होने की खबर है। अस्पतालों में इमरजेंसी घोषित की गई है और गिलगित व स्कर्दू में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें…

शादी के बाद पीएम मोदी से मिले रश्मिका-विजय… तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल

वैश्विक चिंता बढ़ी
मध्य पूर्व में जारी संघर्ष और उससे जुड़े वैश्विक असर को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चिंता बढ़ रही है। भारत समेत कई देश अपने नागरिकों को सुरक्षित निकालने की तैयारी में हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि हालात जल्द नहीं सुधरे तो इसका असर वैश्विक सुरक्षा, ऊर्जा बाजार और कूटनीतिक संबंधों पर भी पड़ सकता है।

यह भी पढ़ें…

‘कांग्रेस के कुकर्मों को देश माफ नहीं करेगा’, पीएम बोलें- अब INC नहीं, MMC बन गई है पार्टी

Back to top button