Israel Iran War: जंग के बीच दुबई से दिल्ली आई Air India की फ्लाइट, 149 भारतीय सुरक्षित

Israel Iran War: एयर इंडिया का विमान मंगलवार को दुबई में फंसे भारतीयों को लेकर नई दिल्ली पहुंचा। फ्लाइट आज सुबह करीब 11 बजे दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंड हुई। एयरक्राफ्ट वीटी-ईडीसी में कुल 149 यात्री सवार थे।

Israel Iran War: दुबई में फंसे भारतीयों को लेकर एयर इंडिया का विमान मंगलवार को नई दिल्ली पहुंचा। फ्लाइट एआई916डी आज सुबह करीब 11 बजे दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंड हुई। एयरक्राफ्ट वीटी-ईडीसी में कुल 149 यात्री सवार थे। अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान पर हमले और ईरान की जवाबी कार्रवाई से मिडिल ईस्ट में माहौल काफी तनावपूर्ण है। इस माहौल के बीच सुबह एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस के 143 कॉकपिट और केबिन क्रू सदस्यों को सुरक्षित दिल्ली लाया गया। यह लोग दुबई में फंसे हुए थे। दुबई से लौटे यात्रियों ने भारत लौटने पर राहत की सांस ली है। साथ ही उन्होंने सरकार और एयरलाइंस का शुक्रिया भी अदा किया है।

ईरान का पलटवार और गल्फ देशों में तबाही

नेतृत्व खत्म होने के बावजूद ईरान ने हार नहीं मानी और तुरंत जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी. तेहरान ने इजरायल के तेल अवीव और यरूशलेम जैसे शहरों पर सैकड़ों बैलिस्टिक मिसाइलें और ड्रोन दागे. इतना ही नहीं, ईरान ने खाड़ी देशों (UAE, कतर, सऊदी अरब, कुवैत और बहरीन) में स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकानों को भी निशाना बनाया.

इन हमलों में 3 अमेरिकी सैनिकों की मौत हो गई है. जहां अमेरिका ने अपने नुकसान को सीमित बताया है, वहीं IRGC का दावा है कि उन्होंने 500 से अधिक अमेरिकी सैनिकों को हताहत किया है. ईरान में मरने वालों का आंकड़ा 200 के पार पहुंच गया है और वहां 40 दिनों के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की गई है.

Ali Khamenei की मौत पर उग्र प्रदर्शन… मोदी बोले- भारतीयों की सुरक्षा सर्वोपरि

यात्रियों ने साझा किया अनुभव

एक अन्य यात्री ने बताया कि एतिहाद एयरवेज ने रद्द उड़ानों से प्रभावित यात्रियों के लिए होटल और अन्य सहायता की व्यवस्था की थी और अबू धाबी हवाईअड्डे पर फंसे यात्रियों की देखभाल की। भारत में प्रमुख विमानन कंपनियों एयर इंडिया, इंडिगो, अकासा एयर और स्पाइसजेट ने मध्य पूर्व के लिए उड़ानें अस्थायी रूप से स्थगित कर दी थीं। खाड़ी मार्गों पर निर्भर कुछ यूरोपगामी उड़ानें भी प्रभावित हुईं।

इजरायल में हाई अलर्ट

युद्ध की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि शुरुआती 30 घंटों में इजरायली वायुसेना ने ईरान पर 2,000 से ज्यादा बम बरसाए हैं. तेहरान के पास एक स्कूल और गांधी अस्पताल पर भी हमले की खबरें हैं, जिससे नागरिक हताहत हुए हैं. इजरायली पीएम नेतन्याहू ने स्पष्ट कर दिया है कि वे तेहरान के दिल पर हमला कर रहे हैं ताकि ‘ईरानी आतंक’ को जड़ से खत्म किया जा सके.

यह भी पढ़ें…पश्चिम एशिया संकट के बीच भारत-कनाडा का बड़ा रणनीतिक समझौता…

दूसरी ओर, इजरायल ने अपने देश में भी इमरजेंसी घोषित कर दी है. पूरे इजरायल में सायरन गूंज रहे हैं और जनता को बंकरों के पास रहने का निर्देश दिया गया है. स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए गए हैं और लोगों को घर से काम करने की सलाह दी गई है. ईरान ने भी अपना एयरस्पेस बंद कर दिया है और पूरे देश में मोबाइल सेवाएं ठप हैं.

नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने एहतियातन कई पश्चिम एशियाई देशों के ऊपर के हवाई क्षेत्र से बचने की सलाह दी थी और यात्रियों की शिकायतों के समाधान के लिए नियंत्रण कक्ष सक्रिय किये गये थे। इन व्यवधानों के कारण हजारों यात्री पश्चिम एशिया और भारत में फंस गये थे। सीमित उड़ानों की बहाली के साथ स्थिति धीरे-धीरे सामान्य होने की ओर बढ़ रही है, हालांकि सुरक्षा स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

यह भी पढ़ें…‘कांग्रेस के कुकर्मों को देश माफ नहीं करेगा’, पीएम बोलें- अब INC नहीं, MMC बन गई है पार्टी

Back to top button