Stock Market: जंग की आंच से लाल हुआ शेयर बाजार, Sensex-Nifty दोनों लुढ़का

Stock Market Today: भारतीय शेयर बाजार शुक्रवार, 6 मार्च को गिरावट के साथ खुला। दोनों प्रमुख सूचकांक बीएससी सेंसेक्स (Bse Sensex) और एनएससी निफ्टी (Nse Nifty) शुरुआती कारोबार में लाल निशान पर दिखे।

Stock Market Today: भारतीय शेयर बाजार में पिछले तीन दिनों से जारी गिरावट पर गुरुवार को लगाम लगी थी, लेकिन आज यानी शुक्रवार को बाजार (Share Market News) के फिर से लाल निशान के साथ ट्रेड कर रहे हैं। हालांकि, शुरुआती गिरावट के बाद निफ्टी में कुछ रिकवरी देखने को मिली है लेकिन कल के मुकाबले अब भी गिरावट जारी है। अमेरिका-इजराइल-ईरान संघर्ष के जारी रहने से निवेशकों की जोखिम लेने की इच्छा कम हो गई है। गुरुवार को भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स मजबूती के साथ बंद हुए थे। Nifty 50 285 अंक उछलकर 24,765 पर बंद हुआ था। वहीं BSE Sensex 899 अंकों की बढ़त के साथ 80,015 के स्तर पर पहुंचा। Bank Nifty 300 अंकों की तेजी के साथ 59,055 पर बंद हुआ था.

सेंसेक्स में शामिल कंपनियों का हाल

सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में ICICI बैंक, इंटरग्लोब एविएशन, लार्सन एंड टूब्रो, HDFC बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट और टाटा स्टील सबसे ज्यादा पिछड़ने वाले शेयरों में शामिल थे। वही, HCL टेक्नोलॉजीज, टेक महिंद्रा, इंफोसिस, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स को फायदा हुआ।

एशियाई मार्केट का हाल

एशियाई मार्केट में साउथ कोरिया का कोस्पी 1% से ज्यादा नीचे ट्रेड कर रहा था, जबकि जापान का निक्केई 225, शंघाई का SSE कंपोजिट इंडेक्स और हांगकांग का हैंग सेंग इंडेक्स ऊपर ट्रेड कर रहे थे। गुरुवार को US मार्केट नीचे बंद हुआ।

युद्ध की आग में धधक उठा वॉल स्ट्रीट

मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के छठे दिन और क्रूड ऑयल की बढ़ती कीमतों के बीच गुरुवार को अमेरिकी शेयर बाजार भारी गिरावट के साथ बंद हुआ. इस दौरान डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 784.67 अंक या 1.61 परसेंट की गिरावट के साथ 47954.74 के लेवल पर आ गया. इसी तरह से S&P 500 की क्लोजिंग 0.56 परसेंट की गिरावट के साथ 6830.71 पर हुई और नैस्डैक कंपोजिट 0.26 परसेंट टूटकर 22748.99 पर बंद हुआ.

विदेशी निवेशकों की बिकवाली

जंग के इन हालातों में शेयर बाजार में भी अफरा-तफरी सा माहौल है. बीते गुरुवार को विदेशी इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (FII) ने 3752.52 करोड़ रुपये के भारतीय शेयर बेच दिए, लेकिन गनीमत है कि घरेलू इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (DII) ने शेयर बाजार को सहारा दिया. NSE पर मौजूद प्रोविजनल डेटा के अनुसार, 05 मार्च को घरेलू निवेशकों ने 5153.37 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे.

अमेरिका के इस फैसले से भारत को राहत

ईरान-इजरायल के बीच बढ़ते तनाव और होर्मुज स्ट्रेट के बीच होने के बीच अमेरिका ने भारत के लिए 30 दिनों का एक टेम्पररी लाइसेंस जारी किया है. इसके जरिए भारतीय रिफाइनरियों को रूस से बिना किसी टैरिफ या पेनल्टी के क्रूड ऑयल खरीदने की इजाजत दी गई है. यह लाइसेंस 5 मार्च, 2026 से रूसी तेल से लोड हो चुके जहाजों के लिए है. भारत को यह तेल पुराने सस्ते रेट पर मिलेंगे. इन पर होर्मुज संकट के चलते बढ़ी हुई कीमतों का असर नहीं होगा

 

Back to top button