Su-30 Crash: उड़ान के बाद क्रैश हुआ सुखोई-30, वायुसेना के दो पायलटों की मौत

Su-30 MKI Crash: भारतीय वायु सेना ने शुक्रवार (6 मार्च) को बताया कि असम के कार्बी आंगलोंग जिले में सुखोई-30 MKI लड़ाकू विमान दुर्घटना में दो पायलटों की मौत हो गई।

Su-30 MKI Crash: भारतीय वायु सेना (आईएएफ) का एक सुखोई सु-30 एमकेआई लड़ाकू विमान गुरुवार को असम के कार्बी आंगलोंग क्षेत्र में प्रशिक्षण अभियान के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह इलाका जोरहाट से 60 किलोमीटर दूर है। वायु सेना ने गुरुवार देर रात इसकी पुष्टि की। बता दें कि पहले इस विमान के लापता होने की सूचना आई थी। अधिकारियों ने कहा था कि विमान ने असम के जोरहाट से उड़ान भरने के बाद रडार से संपर्क खो दिया था। जिसके बाद सर्च ऑपरेशन चलाया गया था। वहीं अब भारतीय वायुसेना ने अपने पायलट के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की है।

सुखोई फाइटर जेट क्रैश

भारतीय वायुसेना ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए बताया, ‘IAF स्क्वाड्रन लीडर अनुज और फ्लाइट लेफ्टिनेंट पुरवेश दुरगकर के निधन पर दुख जताता है, जिन्हें Su-30 क्रैश में जानलेवा चोटें आईं।’

वायुसेना ने पोस्ट में आगे लिखा, ‘IAF के सभी कर्मचारी गहरी संवेदना जताते हैं, और इस दुख की घड़ी में दुखी परिवार के साथ मजबूती से खड़े हैं।’

दोनों पायलट की मौत

भारतीय वायुसेना ने बीते दिन गुरुवार, 5 मार्च को रात 9 बजकर 34 मिनट पर फाइटर जेट के गायब होने की खबर दी थी। इस फाइटर जेट ने असम के जोरहाट से उड़ान भरी थी और आखिरी बार शाम 7 बजकर 42 मिनट पर संपर्क में आया था। ट्रेनिंग के दौरान विमान गुरुवार शाम को जोरहाट एयरपोर्ट से उड़ान भरने के बाद लगभग 60 किलोमीटर दूर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

Su-30MKI एक दो-सीटर फाइटर जेट है जिसे रूसी एयरक्राफ्ट बनाने वाली कंपनी सुखोई ने बनाया है। इस फाइटर जेट के गायब होने के साथ ही IAF ने सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया था। वायुसेना ने देर रात सुखोई फाइटर जेट के मिलने की जानकारी दी, लेकिन ये एयरक्राफ्ट क्रैश हो चुका था। IAF ने बताया कि फाइटर जेट सुखोई Su-30MKI असम के कार्बी आंगलोंग जिले में क्रैश हो गया है।

Back to top button