
धुरंधर 2 की रिलीज से पहले भड़क गईं Yami Gautam? कृति सैनन से जुड़ा नाम…
Yami Gautam On Kriti Sanon Reel: धुरंधर 2 के ट्रेलर रिलीज को लेकर बने बज के बीच यामी गौतम सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रही हैं। इसको लेकर उन्होंने सफाई देते हुए एक पोस्ट भी शेयर किया है।
Yami Gautam On Kriti Sanon Reel: हालिया अवॉर्ड शो जी सिने अवॉर्ड्स में कृति सेनन (Kriti Sanon) ने फिल्म ‘तेरे इश्क में’ (Tere Ishk Mein) के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का खिताब जीता। इस अवॉर्ड के चलते एक्ट्रेस ट्रोलिंग का शिकार हुईं। दरअसल, ‘तेरे इश्क में’ से ज्यादा यामी गौतम की ‘हक’ ने लोगों की वाहवाही लूटी थी। यामी को परफॉर्मेंस के लिए दुनियाभर से तारीफें मिलीं, लेकिन उनका अवॉर्ड न जीतना चर्चा का विषय बन गया।
क्या है पूरा मामला?
मुंबई में हाल ही में आयोजित ज़ी सिने अवॉर्ड्स में कृति सैनन को ‘तेरे इश्क में‘ के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिलने पर फैन्स के बीच बहस छिड़ गई। कई लोगों का मानना था कि यामी गौतम की फिल्म ‘हक’ इस सम्मान की ज्यादा हकदार थी। पुरस्कार समारोह के बाद, कई नेटिजन्स ने सोशल मीडिया पर कार्यक्रम की आलोचना की और कृति को उनकी जीत पर ट्रोल किया। इसी बीच, यामी के इंस्टाग्राम हैंडल से एक पोस्ट को कथित तौर पर लाइक मिला, जिससे ऑनलाइन अटकलें लगने लगीं। शुक्रवार को, यामी ने इस विवाद पर सफाई देते हुए बताया कि लाइक अनजाने में हुआ था और शायद गलती से हो गया हो। उन्होंने कहा कि रोजाना अनगिनत पोस्ट में टैग होने से कभी-कभी अनजाने में ही कंटेंट के साथ इंटरेक्शन हो जाता है।
It has come to my notice that I apparently ‘liked’ a reel that is condescending toward another actor. We get tagged in multiple things every day, and this appeared during an award-function reference like any other tag. It isn’t true and was definitely not done consciously, if…
— Yami Gautam Dhar (@yamigautam) March 5, 2026
मुझे पता चला है कि मैंने एक ऐसी रील को ‘लाइक’ किया है जो किसी अन्य अभिनेत्री के प्रति अपमानजनक है। हमें रोज़ाना कई चीजों में टैग किया जाता है और यह एक अवॉर्ड समारोह के दौरान किसी अन्य टैग की तरह ही दिखाई दी। यह सच नहीं है और निश्चित रूप से जानबूझकर नहीं किया गया था; अगर कुछ हुआ भी है, तो शायद गलती से क्लिक हो गया होगा।
PR टैक्टिक्स पर भड़कीं यामी गौतम
यामी गौतम ने क्लियर किया कि उन्होंने जान बूझकर इस रील को लाइक नहीं किया। उन्होंने कहा, “यह सच नहीं है। यह जानबूझकर नहीं किया गया था। यह गलती से क्लिक हो गया होगा। मैंने अपनी जिंदगी में कभी भी सस्ती PR टैक्टिक्स का सहारा नहीं लिया। मैंने हमेशा अपने काम पर फोकस किया है और आगे बढ़ी हूं।”
अवॉर्ड शोज से दूर रहती हैं यामी
यामी गौतम ने इस तरह की चीज को कॉफी टेबल गॉसिप बनाने पर अपनी नाराजगी जाहिर की। एक्ट्रेस ने यह भी कहा, “मेरी कोई PR टीम नहीं है, मैंने एंटरटेनमेंट अवॉर्ड शो पर बहुत पहले ही अपना स्टैंड क्लियर कर दिया है और मैं अपने काम पर ध्यान देती हूं।”





