
Noida News: T-20 वर्ल्ड कप पर ऑनलाइन सट्टेबाजी का भंडाफोड़, 5 आरोपी गिरफ्तार
Noida News: टी-20 वर्ल्ड कप मैचों पर सट्टा लगवाने वाले एक संगठित गैंग का नोएडा पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। थाना सेक्टर-113 पुलिस ने गैंग के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है।
Noida News: नोएडा पुलिस ने टी-20 वर्ल्ड कप मैचों पर ऑनलाइन सट्टा लगवाने वाले एक गैंग का भंडाफोड़ करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. थाना सेक्टर-113 पुलिस की कार्रवाई में आरोपी भारत और इंग्लैंड के सेमीफाइनल मैच पर सट्टा लगवाते हुए पकड़े गए. पुलिस के अनुसार यह गैंग काफी समय से ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए सट्टे का नेटवर्क चला रहा था. आरोपी भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे मैच पर ऑनलाइन सट्टा लगवा रहे थे।
नोएडा में चल रहा था सट्टेबाजी का खेल
पुलिस को नोएडा में चल रही इस सट्टेबाजी की मुखबिर से सूचना मिली थी. जिसके बाद इस इनपुट के आधार पर पुलिस ने पाँच आरोपियों को गिरफ़्तार कर लिया हैं. पकड़े गए आरोपियों को नाम- विनय सहगल, नवदीप सिंह, राजीव शर्मा, सलील सेठ और देव कुमार हैं.
पुलिस ने पाँच आरोपियों को किया गिरफ़्तार
एडिशनल डीसीपी मनीषा सिंह ने कहा कि ये बदमाश टी20 वर्ल्ड कप में सट्टेबाजी का धंधा कर रहे थे. इस गिरोह ने नोएडा में एक कॉल सेंटर जैसे सेटअप बनाया था. जहां से सट्टेबाजी के पूरा खेल चल रहा था. पुलिस ने इनके पास से 32 मोबाइल फोन, 3 लैपटॉप, 3 टैबलेट और 3 डेस्कटॉप बरामद किए हैं.
ये भी पढ़े- लखनऊ में बढ़ी पुलिस की ताकत… CM Yogi ने 50 QRT बाइकों को किया रवाना
इसके साथ ही पुलिस को इनके पास से ‘असेंबल लाइन बॉक्स’ और ‘आईसी रिकॉर्डर’ भी मिले हैं, जिनका इस्तेमाल ये सट्टेबाजी की रिकॉर्डिंग और हिसाब-किताब के लिए करते थे. इस गैंग का नेटवर्क केवल दिल्ली-एनसीआर ही नहीं, बल्कि पंजाब और पड़ोसी देश नेपाल तक फैला हुआ था. पुलिस अब इनके बैंक खातों और अन्य संपर्कों की जांच कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस खेल में और कितने बड़े खिलाड़ी शामिल हैं.
ये भी पढ़े- डॉक्टर का अच्छा व्यवहार ही आधा इलाज’… Yogi Adityanath का बड़ा संदेश





