
Dhurandhar 2 Trailer: लियारी का बादशाह बन हमजा हुआ खतरनाक, धांसू ट्रेलर OUT
Dhurandhar 2 The Revenge Trailer: फाइनली ‘धुरंधर 2’ का ट्रेलर झामफाड़ ट्रेलर रिलीज होत गया है। ट्रेलर में हमजा अली मजारी के साथ-साथ जसकिरत रंगी का खूंखार रूप देखने को मिला है।
Dhurandhar 2 The Revenge Trailer: रणवीर सिंह स्टारर फिल्म धुरंधर 2 का ट्रेलर शनिवार को रिलीज कर दिया गया है। फिल्म का ट्रेलर आज सुबह 11:01 बजे जारी किया गया। धुरंधर 2 में रणवीर सिंह के अलावा अर्जुन रामपाल, संजय दत्त और आर. माधवन भी नजर आएंगे। फिल्म को आदित्य धर ने लिखा, डायरेक्ट और प्रोड्यूस किया है। इसके साथ ही ज्योति देशपांडे और लोकेश धर भी फिल्म के प्रोड्यूसर हैं। फिल्म जियो स्टूडियोज ने प्रेजेंट की और बी62 स्टूडियोज के बैनर तले बनी है।
धुरंधर 2 का ट्रेलर आउट
‘हिंदू बहुत ही डरपोक कौम है। पड़ोस में ही रहते हैं हम। गूदे भर का जोर लगा लो और बिगाड़ लो जो बिगाड़ सकते हो’, 3 मिनट 25 सेकंड के धमाकेदार ट्रेलर की शुरुआत ही इंटेंस सीन से शुरू होती है। रहमान डकैत की मौत के बाद लियारी का बादशाह बनकर रणवीर सिंह चुन-चुनकर दुश्मनों का खात्मा करेंगे।
कैसा है फिल्म का ट्रेलर
फिल्म ‘धुरंधर 2’ के ट्रेलर की शुरुआत एक तीखे डायलॉग से होती है, जिसमें कहा जाता है कि “हिंदू एक बहुत डरपोक कौम हैं।” इसके जवाब में एक चुनौतीपूर्ण आवाज सुनाई देती है। इसके बाद कहानी उस स्थिति की ओर बढ़ती है, जब अक्षय खन्ना के किरदार रहमान डकैत की मौत के बाद सड़कों पर अराजक माहौल बन जाता है। ट्रेलर में गोलीबारी और रॉकेट लॉन्चर के धमाकों के बीच यह सवाल उठता है कि रहमान के मरने के बाद अब लियारी का नया बादशाह कौन बनेगा?
ये भी पढ़े- Subedaar Review: अनिल कपूर के एक्शन से चौके फैंस, कमजोर स्क्रिप्ट ने फेरा पानी
ट्रेलर में रणवीर सिंह जस्किरत सिंह रंगी के किरदार में नजर आते हैं। वह इस बार दो रोल जस्किरत और हमजा में दिखाई देंगे। फिल्म में एक बार फिर आर. माधवन अजय सान्याल, अर्जुन रामपाल आईएसआई मेजर इकबाल और संजय दत्त एसपी चौधरी असलम के किरदार में नजर आएंगे।
ये भी पढ़े- धुरंधर 2 की रिलीज से पहले भड़क गईं Yami Gautam? कृति सैनन से जुड़ा नाम…





