बाल-बाल बचे डिप्टी CM केशव मौर्य, उड़ान के बाद हेलीकॉप्टर में भर गया धुआं…

Lucknow News: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शनिवार सुबह एक बड़े हादसे से बाल-बाल बच गए। लखनऊ से उड़ान भरने के कुछ ही मिनट बाद उनके हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी आ गई और केबिन धुएं से भर गया। स्थिति को देखते हुए पायलट ने तुरंत लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट पर हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग करा दी।

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य लखनऊ से कौशांबी जा रहे थे और घटना के बाद वे एयरपोर्ट के वेटिंग लाउंज में रुके रहे। मीडिया टीम के मुताबिक वह पूरी तरह सुरक्षित हैं।

क्या हुआ था?

  • सुबह करीब 11:30 बजे लखनऊ के ला मार्टिनियर/लॉ मेटेरियल कॉलेज हेलीपैड से हेलीकॉप्टर ने उड़ान भरी

  • उड़ान के 2-3 मिनट बाद ही हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी आ गई

  • कुछ ही देर में हेलीकॉप्टर के अंदर धुआं भर गया

  • पायलट ने तुरंत अमौसी एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई

  • डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य पूरी तरह सुरक्षित बताए जा रहे हैं

फिलहाल कौशांबी जाने के उनके आगे के कार्यक्रम को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

यह भी पढे: Kanpur में संघ-भाजपा का रणनीतिक मंथन… Yogi Adityanath भी बैठक में शामिल

Back to top button