
KGMU परिसर में अवैध कब्जे की कोशिश नाकाम… पुलिस की मौजूदगी में हटाया अतिक्रमण
Lucknow News: लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) परिसर में मजार के पास किए गए अतिक्रमण को प्रशासन ने शनिवार को हटा दिया। कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर तैनात रहा, ताकि किसी भी तरह की अव्यवस्था की स्थिति न बने।
जानकारी के मुताबिक होली के दौरान कुछ लोगों ने हरमैन शाह दरगाह के पास बांस-बल्ली लगाकर परिसर का दायरा बढ़ाने की कोशिश की थी। इससे वहां अतिक्रमण की स्थिति बन गई थी। मामले की जानकारी मिलने के बाद प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की।
प्रॉक्टर बोले- बिना अनुमति किया गया था अतिक्रमण
कार्रवाई के दौरान केजीएमयू के प्रॉक्टर भी मौके पर मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि होली के समय कुछ लोगों ने बांस-बल्ली लगाकर जगह घेर ली थी। इस बारे में पहले कोई आधिकारिक जानकारी नहीं थी। जब इसकी जानकारी मिली तो प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण हटा दिया।
यह भी पढ़ें…
लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसों का सिलसिला… आठ घंटे में दो दुर्घटनाएं, चार घायल
पुलिस की मौजूदगी में हुई कार्रवाई
अतिक्रमण हटाने के दौरान सुरक्षा के मद्देनजर भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। प्रशासन और विश्वविद्यालय के अधिकारियों की मौजूदगी में पूरे इलाके से बांस-बल्ली और अन्य अस्थायी ढांचे हटाए गए।
यह भी पढ़ें…
बाल-बाल बचे डिप्टी CM केशव मौर्य, उड़ान के बाद हेलीकॉप्टर में भर गया धुआं…
परिसर में अतिक्रमण नहीं होने दिया जाएगा
अधिकारियों ने साफ कहा है कि केजीएमयू परिसर में किसी भी प्रकार का अवैध निर्माण या अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि भविष्य में दोबारा ऐसी कोशिश की गई तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
प्रशासन ने कहा कि विश्वविद्यालय परिसर की जमीन पर अवैध कब्जा रोकने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है और जरूरत पड़ने पर आगे भी इसी तरह की कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें…





