Iran में आज होगी क़यामत की रात… अमेरिका की चेतावनी- सभी मिसाइल ठिकाने होंगे तबाह

Middle East Tension: मिडिल ईस्ट में जारी अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच संघर्ष लगातार तेज होता जा रहा है। जंग के आठवें दिन हालात और गंभीर हो गए हैं। इस बीच अमेरिका ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि आज रात ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला किया जाएगा।

अमेरिका के वित्त मंत्री Scott Bessent ने शनिवार को Fox News से बातचीत में बताया कि इस हमले का मुख्य उद्देश्य ईरान की मिसाइल क्षमता को कमजोर करना है। उन्होंने कहा कि अमेरिकी और सहयोगी सेनाएं ईरान के मिसाइल लॉन्चर और मिसाइल बनाने वाली फैक्ट्रियों को निशाना बनाएंगी, ताकि भविष्य में ईरान की हमलावर क्षमता को काफी हद तक कम किया जा सके।

दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर मिसाइल हमला
इसी बीच शनिवार सुबह बड़ा घटनाक्रम सामने आया जब Dubai International Airport के पास मिसाइल हमला हुआ। इस हमले के बाद एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सुरक्षा कारणों से एयरपोर्ट पर उतरने की कोशिश कर रहे Emirates एयरलाइंस के कई विमानों को वापस मोड़ दिया गया।

अधिकारियों के अनुसार हमले के बाद एयरपोर्ट की सुरक्षा बढ़ा दी गई और कुछ समय के लिए उड़ानों के संचालन पर भी असर पड़ा। हालांकि बाद में हालात को नियंत्रित करने की कोशिश की गई।

यह भी पढ़ें…

Iran के हमलों से घबराया सऊदी अरब… शाही परिवार अलर्ट, रियाद ने बढ़ाई सुरक्षा

रूस दे रहा ईरान को खुफिया मदद
जंग के बीच एक और बड़ा दावा सामने आया है कि Russia ईरान को खुफिया मदद दे रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक मॉस्को ने ईरान को मिडिल-ईस्ट क्षेत्र में तैनात अमेरिकी युद्धपोतों और सैन्य विमानों की लोकेशन से जुड़ी अहम जानकारी साझा की है।

इससे ईरान को अमेरिकी सैन्य गतिविधियों की जानकारी मिल रही है, जो जंग के दौरान रणनीतिक रूप से अहम मानी जा रही है।

यह भी पढ़ें…

Iran-Israel टकराव खतरनाक मोड़ पर… ‘ब्रह्मास्त्र’ के संकेत से बढ़ा तनाव

मिडिल ईस्ट में बढ़ा तनाव
विशेषज्ञों का मानना है कि अगर अमेरिका द्वारा घोषित बड़ा हमला होता है तो इससे पूरे मिडिल ईस्ट में तनाव और बढ़ सकता है। कई देशों ने पहले ही अपने नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

दूसरी ओर अंतरराष्ट्रीय समुदाय इस संघर्ष को रोकने के लिए कूटनीतिक प्रयासों की अपील कर रहा है, क्योंकि यह जंग लंबे समय तक चलने पर वैश्विक सुरक्षा और तेल बाजार पर भी बड़ा असर डाल सकती है।

यह भी पढ़ें…

समुद्र में बढ़ा महाशक्तियों का टकराव… श्रीलंकाई सांसद ने भारत को चेताया

Back to top button