
Stock Market Crash: शेयर बाजार में तबाही का दौर, निवेशकों के करोड़ों डूबे
Stock Market Crash: भारतीय शेयर बाजार आज 9 मार्च को खुलते ही क्रैश हो गया। कारोबार के दौरान सेंसेक्स करीब 2300 अंक लुढ़क गया। वहीं निफ्टी गिरकर 23,800 से भी नीचे चला गया।
Stock Market Outlook: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और क्रूड ऑयल का दाम 115 डॉलर प्रति बैरल के पार जाने के बाद शेयर बाजार में आज हाहाकार की स्थिति रही। सेंसेक्स और निफ्टी में आज सोमवार को भारी गिरावट देखने को मिली है। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी 3-3 प्रतिशत से अधिक क्रैश कर गया। सेंसेक्स आज सप्ताह के पहले कारोबारी दिन को 2400 अंक से अधिक टूट चुका है। वहीं, निफ्टी 23700 के नीचे आ गया था। आगे बाजार में और गिरावट देखने को मिल सकती है।
निवेशकों के 12 लाख करोड़ रुपये डूबे
शेयर बाजार में भारी गिरावट की वजह से निवेशकों के 12 लाख करोड़ रुपये महज मिनटों में डूब गए हैं। निवेशकों को आज सप्ताह के पहले कारोबारी दिन को भारी नुकसान का सामना करना पड़ा है।
बाजार खुलते ही मचा हाहाकार
आज सोमवार, 9 मार्च को शुरुआती कारोबार में बाजार पूरी तरह क्रैश हो गया है. सुबह 9:19 बजे तक सेंसेक्स (Sensex) में करीब 2,327 अंकों (2.95%) की भारी गिरावट देखी गई, जिससे यह 76,591.35 के स्तर पर आ गिरा. वहीं, निफ्टी (Nifty 50) भी 701 अंक (2.87%) टूटकर 23,748.50 के स्तर पर पहुंच गया है.
मिडिल ईस्ट में जारी भीषण जंग और विदेशी निवेशकों की चौतरफा बिकवाली ने बाजार में ‘हाहाकार’ मचा दिया है, जिससे शुरुआती चंद मिनटों में ही निवेशकों के लाखों-करोड़ों रुपये खाक हो गए. बाजार में यह ब्लडबाथ मिडिल ईस्ट यानी ईरान-इजरायल-अमेरिका में बढ़ते तनाव की वजह से हुआ है, जिससे निवेशकों में डर का माहौल है.
बाजार में चौतरफा बिकवाली
आज भारतीय शेयर बाजार के हर सेक्टर में चौतरफा बिकवाली देखने को मिल रही है, जिससे मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स भी नहीं बच पाए. बेंचमार्क इंडेक्स के साथ कदम मिलाते हुए Nifty Midcap 100 में 3.28% और Nifty Smallcap 100 में 3.37% की बड़ी गिरावट आई है.
बाजार का हाल इतना बुरा है कि सभी सेक्टोरल इंडेक्स लाल निशान में ट्रेड कर रहे हैं, जिसमें सबसे ज्यादा मार सरकारी बैंकों (PSU Banks) पर पड़ी है, जो 5.32% तक टूट गए हैं. इसके अलावा प्राइवेट बैंक, ऑटो और मेटल सेक्टर के शेयरों में भी 3% से 4% की भारी गिरावट दर्ज की गई है, जिससे निवेशकों को हर तरफ से नुकसान उठाना पड़ रहा है.
सरकारी तेल कंपनियों के शेयर लुढ़के
मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग की वजह से कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमतों में लगी आग ने भारतीय एनर्जी शेयरों को झुलसा कर रख दिया है. सोमवार को ग्लोबल मार्केट में कच्चा तेल $114 प्रति बैरल के पार निकल गया. असल में, ब्रेंट क्रूड में करीब 24% और अमेरिकी क्रूड (WTI) में 25% का जबरदस्त उछाल आया है, जिसके कारण भारत की दिग्गज तेल कंपनियों के शेयरों में भारी गिरावट दर्ज की गई. सरकारी तेल कंपनी HPCL के शेयर 7.75%, BPCL 7.49% और IOC 6.67% तक टूट गए. इसके अलावा गेल (GAIL) और सविता ऑयल के शेयरों में भी 5% से ज्यादा की गिरावट आई.
पिछले हफ्ते बाजार में भारी गिरावट
शेयर बाजार के लिए पिछला हफ्ता भी बेहद खराब रहा था. शुक्रवार को सेंसेक्स 1,097 अंक गिरकर 78,918 पर और निफ्टी 315 अंक गिरकर 24,450 पर बंद हुआ था. पूरे हफ्ते की बात करें तो दोनों ही इंडेक्स में लगभग 3% तक की गिरावट दर्ज की गई थी. सेंसेक्स जो कभी 81,287 पर था, वह गिरकर अब 77,000 के करीब आ गया है.





