
रिटायर्ड अफसर के घर मिला नाबालिक का शव, परिवार ने लगाया रेप और हत्या का आरोप
Lucknow News: लखनऊ के ठाकुरगंज में 14 वर्षीय किशोरी का शव मिलने से हड़कंप मच गया है. परिजनों ने दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप लगया है. उनका कहना है कि किशोरी के शरीर पर चोट के निशान थे।
Lucknow News: लखनऊ के ठाकुरगंज इलाके में 14 वर्षीय मेड की रिटायर्ड अफसर के घर में संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजनों ने उनके बेटे पर रेप का विरोध करने पर हत्या करने का आरोप लगाया। गुस्साए लोगों ने शव को चौराहे पर रखकर करीब 3 घंटे तक सड़क जाम किया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया। तब लोग शांत हुए। परिजन शव लेकर गृह जनपद चले गए।
दो साल से कर रही थी घर का काम
परिवार वालों के मुताबिक किशोरी पिछले करीब दो साल से राघव नामक युवक के घर पर झाड़ू-पोछा और खाना बनाने का काम करती थी. घटना वाले दिन जब उसकी मां ने उसे घर चलने के लिए कहा तो किशोरी ने कुछ देर में आने की बात कही थी.
कुछ समय बाद जब उसकी चाची वहां देखने पहुंचीं तो उन्हें सूचना मिली कि किशोरी ने फांसी लगा ली है. इसके बाद जब परिवार के लोग मौके पर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि किशोरी का शव जमीन पर पड़ा है और उसके शरीर पर चोट के निशान हैं.
रेप कर हत्या का आरोप
परिजनों ने राघव नामक युवक पर किशोरी के साथ दुष्कर्म कर हत्या करने का आरोप लगाया है. इस घटना के बाद पूरे इलाके में आक्रोश फैल गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए.
हिरासत में रिटायर अफसर का बेटा
पुलिस अधिकारियों ने जब आरोपी राघव के खिलाफ हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज किया। इसके बाद पीड़ित परिवारीजन शांत हुए। इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी बेटे को हिरासत में ले लिया गया। किशोरी के परिवारीजन शव लेकर अंतिम संस्कार के लिए सीतापुर स्थित पैतृक आवास चले गए।
बालागंज चौराहे पर प्रदर्शन
गुस्साए परिजनों और स्थानीय लोगों ने बालागंज चौराहे पर किशोरी का शव रखकर सड़क जाम कर दिया और प्रदर्शन शुरू कर दिया. मौके पर पहुंची पुलिस परिजनों को समझने का प्रयास कर रही है, लेकिन पीड़ित परिजनों का कहना है कि जब तक राघव नाम के युवक पर मुकदमा दर्ज नहीं किया जाएगा और उसको पकड़ नहीं जाएगा. यह प्रदर्शन जारी रहेगा. पुलिस लगातार परिजनों समझने का प्रयास कर रही है.





