Alpha: स्पाई थ्रिलर ‘अल्फा’ में आलिया भट्ट का इंटेंस लुक, मेकर्स ने तय की रिलीज डेट

Alpha New Release Date: आलिया भट्ट स्टारर अपकमिंग फिल्म ‘अल्फा’ की रिलीज डेट फिर से बदल गई है। मेकर्स ने आज एक पोस्ट कर इस मच अवेटेड फिल्म की नई रिलीज डेट अनाउंस कर दी है।

Alpha New Release Date: आलिया भट्ट, शर्वरी वाघ, अनिल कपूर और बॉबी देओल स्टारर YRF स्पाई यूनिवर्स की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘अल्फा’ की रिलीज डेट सामने आ गई है। ये मूवी 10 जुलाई 2026 को थिएटर्स में रिलीज होगी। जिसका ऐलान प्रोडक्शन हाउस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर किया है। 2024 में इस फिल्म का ऐलान किया गया था, जिससे फैंस बेहद एक्साइटेड हो गए थे। साथ ही 2025 में रिलीज भी होने वाली थी। लेकिन पोस्टपोन हो गई। मगर अब सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है।

पोस्टर में दिखी आलिया भट्ट की झलक

फिल्म का डेट रिलीज के साथ ही इसके पोस्टर में आलिया भट्ट की हल्की सी झलक नजर आ रही है. एक्ट्रेस के चेहरे पर चोट के निशान नजर आ रहे हैं, जिससे उम्मीद की जा रही है कि फिल्म में जबरदस्त एक्शन और खतरनाक टकराव देखने को मिलेगा. बताया जा रहा की यह फिल्म आलिया भट्ट की यश राज फिल्मस के साथ पहली फिल्म है

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Yash Raj Films (@yrf)

फिल्म में दिखेगा सितारों का दमदार साथ

इस एक्शन थ्रिलर में आलिया और शर्वरी के साथ एक्टर बॉबी देओल और अनिल कपूर भी मुख्य भूमिका निभाते नजर आएंगे. कहानी में आलिया और शर्वरी का सामना बॉबी देओल के किरदार से होगा, जिससे फिल्म में रोमांच और भी बढ़ने वाला है.  दर्शक फिल्म के रिलीज डेट के बार में सुनकर उत्साह से भर गए हैं।

ये भी पढ़े- Song Controversy: बुरी तरह फंसे रैपर बादशाह, पुलिस ने जारी किया लुक आउट नोटिस

कश्मीर में किया गया है शूट

अल्फा को शिव रवैल ने डायरेक्ट किया है, जो द रेलवे मेन, फैन, धूम 3 जैसे प्रोजेक्ट्स में अपने काम के लिए जाने जाते हैं. फिल्म का ज़्यादातर हिस्सा कश्मीर में शूट किया गया है. बॉबी देओल के फिल्म में मेन विलेन का रोल करने की उम्मीद है, जो शायद आलिया के कैरेक्टर को ट्रेन करेगा और फिर उसका दुश्मन बन जाएगा.

ये भी पढ़े- Dhurandhar 2 Trailer: लियारी का बादशाह बन हमजा हुआ खतरनाक, धांसू ट्रेलर OUT

Back to top button