
मिस्ट्री मैन संग दिखी Malaika Arora, बाहों में बाहें डाल किया रोमांस
Malaika Arora के सुर्खियों में हैं और उसकी वजह उनके नए रेस्टोरेंट की लॉन्च पार्टी है, जिसमें एक्ट्रेस एक शख्स के साथ कोजी डांस करती नजर आईं। वीडियो वायरल होते ही अटकलें लगने लगी हैं।
Malaika Arora आए दिन अपने रिलेशनशिप की वजह से खबरों में छाई रहती हैं. वैलेंटाइन डे के मौके पर एक्ट्रेस की एक फोटो काफी वायरल हुई थी जिसमें वो एक मिस्ट्रीमैन के साथ कोजी पोज देते नजर आई थीं. अब एक बार फिर एक्ट्रेस की स्प्लिट्सविला फेम सौरब बेदी के साथ क्लोज वीडियो और फोटोज छाए हुए हैं जिनमें दोनों बाहों में बाहें डालकर डांस करते दिख रहे हैं.
बॉयफ्रेंड के साथ थीं मलाइका
बता दें, इस पार्टी में मलाइका अरोड़ा के रूमर्ड बॉयफ्रेंड हर्ष मेहता मौजूद थे। जब मलाइका वेन्यू से बाहर आईं तो वो दरवाजे के पीछे पैप से छिपते नजर आए थे, लेकिन कैमरों ने उन्हें कैद कर लिया था। कुछ ही देर बाद जब वो रेस्टोरेंट से बाहर आए तो उन्हें स्पॉट किया गया और वो अपनी गाड़ी में बैठकर वहां से निकलते दिखे। मलाइका ने इस खास मौके के लिए व्हाइट बॉडीकॉन शॉर्ड ड्रेस कैरी की थी और वो इसमें शानदार लग रही थीं।
View this post on Instagram
हर्ष मेहता के साथ डेटिंग की अफवाहें
पिछले कुछ समय से मलाइका अरोड़ा और बिजनेसमैन हर्ष मेहता के बीच बढ़ती नजदीकियों की खबरें सुर्खियां बटोर रही हैं। यह चर्चा तब और तेज हो गई जब रोम से दोनों की एक तस्वीर इंटरनेट पर वायरल हुई। नेटिजन्स और फैंस का दावा था कि यह रूमर्ड कपल वहां एक साथ वैलेंटाइन्स डे सेलिब्रेट कर रहा था। हालांकि मलाइका और हर्ष को कई बार एक साथ कॉन्सर्ट और पब्लिक इवेंट्स में देखा गया है, लेकिन अभिनेत्री ने अभी तक इस रिश्ते पर आधिकारिक तौर पर कुछ भी नहीं कहा है।
ये भी पढ़े- Alpha: स्पाई थ्रिलर ‘अल्फा’ में आलिया भट्ट का इंटेंस लुक, मेकर्स ने तय की रिलीज डेट
दिलचस्प बात यह है कि हर्ष मेहता और मलाइका के बीच उम्र का एक बड़ा फासला है, जहां मलाइका 52 साल की हैं, वहीं हर्ष की उम्र लगभग 33 साल ष बताई जा रही है। इन दोनों के बीच करीब 19 साल का अंतर सोशल मीडिया पर चर्चा का एक बड़ा विषय बना हुआ है।





