Lucknow News: लखनऊ में बड़ा हत्याकांड…कमरे में मां और बाहर मिली बेटे की लाश

Lucknow News: लखनऊ के मोहनलालगंज क्षेत्र में मां और उसके नेत्रहीन बेटे की हत्या से सनसनी फैल गई। बेटे का शव जानवरों को चारा देने वाले नांद में मिला, जबकि महिला की लाश कमरे में पड़ी थी।

Lucknow News: राजधानी लखनऊ में एक बार फिर बदमाशों ने पुलिस को चुनौती दी है। सिसेंडी कस्बा चौकी से कुछ दूरी पर सोमवार रात महिला (48) और उसके 18 साल के नेत्रहीन बेटे की बदमाशों ने गला घोंटकर हत्या कर दी। आरोपियों ने महिला के अर्धनग्न शव को रजाई में लपेट दिया, जबकि बेटे को कमरे में रखे पानी भरे हौद में डुबो दिया। वारदात के बाद बदमाश घर के मुख्य गेट पर बाहर से कुंडा लगाकर भाग निकले। आशंका है कि महिला की रेप के बाद हत्या की गई है।

‘दरवाजे पर कोई लात मार रहा है…’

रिश्तेदार शब्बू के मुताबिक सोमवार शाम करीब 7:30 बजे उनकी शादाब से फोन पर बात हुई थी. हालचाल पूछने के बाद उन्होंने रेशमा के बारे में पूछा तो शादाब ने बताया कि वह मसाला लेने गई हैं. शब्बू ने बताया कि बातचीत के दौरान शादाब ने कहा कि दरवाजे पर कोई लात मार रहा है. थोड़ी देर बाद उसने कहा कि शायद कुत्ता होगा. इस पर उसे दरवाजा खोलकर देखने को कहा गया.

‘दरवाजा खुलने के बाद ऑफ हो गया फोन’

इसके बाद दरवाजा खुलने की आवाज आई और फोन कट गया. जब दोबारा कॉल की गई तो मोबाइल स्विच ऑफ मिलने लगा. रात करीब 9:30 बजे तक शादाब का फोन चालू नहीं हुआ तो पास में रहने वाले मनीष नाम के युवक को घर भेजा गया. मनीष ने बताया कि घर का दरवाजा अंदर से बंद है.

रेशमा की बहन अफसाना ने बताया कि सूचना मिलने के बाद जब वह घर पहुंचीं तो देखा कि शादाब का शव जानवरों को खाना देने वाले नांद में मिला, जबकि रेशमा की लाश कमरे में पड़ी थी. उन्होंने आशंका जताई कि रेशमा के साथ कुछ गलत हुआ है.

ये भी पढ़े- Eid की खुशियों पर मातम… खामनेई की याद में नए कपड़े नहीं पहनेगा शिया समुदाय

हत्या के खुलासे के लिए चार टीमें लगाई गईं

घटना की जानकारी तब हुई, जब रेशमा की एक रिश्तेदार उसके घर मिलने पहुंची थी. घर में बाहर से कुंडी लगी हुई थी. वहीं कुंडी खोलकर जब रिश्तेदार घर में दाखिल हुआ तब हत्या की जानकारी हुई. बताया जा रहा है कि रेशमा घर के बाहर पान मसाला बेचती थी.

ये भी पढ़े- लखनऊ एयरपोर्ट पर बड़ा टेक्निकल अलर्ट! IndiGo फ्लाइट में गड़बड़ी, एक घंटे बाद भरी उड़ान

वहीं हत्या की सूचना पुलिस को दी गई. इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है. बताया जा रहा है कि हत्यारोपित ने कपड़े से गला कसकर मां-बेटे की हत्या की है. इस हत्याकांड के खुलासे के लिए पुलिस की कुल चार टीमें लगाई गई हैं.

Back to top button