
UP News: प्रेमिका की खौफनाक साजिश, पुराने प्रेमी के साथ मिलकर नए की कर दी हत्या
UP News: सहारनपुर जिले के नानौता थाना क्षेत्र में पिछले साल नवंबर में हुई युवक की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। जांच में सामने आया कि युवक की प्रेमिका ने अपने पहले प्रेमी के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी थी।
UP News: सहारनपुर के थाना नानौता क्षेत्र के चर्चित आशु हत्याकांड का पुलिस ने करीब पांच महीने बाद खुलासा कर दिया है. इस सनसनीखेज मामले में पुलिस ने मृतक की प्रेमिका रूबी और उसके पुराने प्रेमी सोनू को गिरफ्तार कर लिया है. दोनों ही आरोपी शादीशुदा बताए जा रहे हैं. पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। पुलिस ने इस मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है।
शराब पिलाने के बाद की थी हत्या
पुलिस जांच में सामने आया कि गंगोह क्षेत्र के मोहल्ला मकदूम जहां सराय बड़ा बगड़ निवासी 30 वर्षीय आशु का शव 13 नवंबर 2025 को नानौता के ईदगाह रोड स्थित रुहाड़ा नाले में पानी में मिला था.मृतक के भाई सचिन सैनी की तहरीर पर थाना नानौता में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की थी. करीब पांच महीने की जांच के बाद पुलिस ने पूरे हत्याकांड का पर्दाफाश कर दिया।
शराब पिलाकर पुल से नीचे नाले में दिया धक्का
योजना के तहत 12 नवंबर 2025 की रात दोनों आशु को नानौता के ईदगाह रोड स्थित रुहाड़ा पुल पर ले गए। वहां उसे अधिक शराब पिलाई गई। जब आशु को ज्यादा नशा हो गया तो दोनों ने मिलकर उसे पुल से नीचे नाले में धक्का दे दिया। नाले में दलदल होने के कारण आशु उसमें फंस गया और डूबने से उसकी मौत हो गई।
ये भी पढ़े- Lucknow News: लखनऊ में बड़ा हत्याकांड…कमरे में मां और बाहर मिली बेटे की लाश
मोबाइल दूसरी लोकेशन पर जाकर तालाब में फेंका
वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी बाइक से गंगोह की ओर निकल गए। इस दौरान रूबी आशु का मोबाइल फोन अपने साथ ले गई। बाद में उसने मोबाइल को गांव सांगाठेड़ा के पास एक तालाब में फेंक दिया, ताकि पुलिस को कोई सुराग न मिल सके। हालांकि पुलिस ने मोबाइल की तलाश की, लेकिन अभी तक वह बरामद नहीं हो सका है। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।
ये भी पढ़े- रिटायर्ड अफसर के घर मिला नाबालिक का शव, परिवार ने लगाया रेप और हत्या का आरोप





