
‘Toxic’ के डर से वरुण धवन ने बदला रास्ता, ‘है जवानी तो इश्क होना है’ …
Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai New Release Date: वरुण धवन की रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है‘ अब अपने निर्धारित तारीख को रिलीज नहीं होगी। क्योंकि फिल्म की रिलीज की डेट आगे बढ़ा दी गई है।
Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai New Release Date: वरुण धवन अपने पिता और दिग्गज निर्देशक डेविड धवन के साथ चौथी बार काम कर रहे हैं। ‘मैं तेरा हीरो’, ‘जुड़वा 2’ और ‘कुली नंबर 1’ के बाद, दोनों फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ के लिए साथ आए हैं। इस बीच, बहुप्रीतक्षित फिल्म की रिलीज को लेकर बड़ा अपडेट आया है। दरअसल, 5 जून, 2026 को रिलीज होने वाली इस फिल्म की रिलीज तारीख अब बदल दी गई है। इसका मुख्य कारण यश अभिनीत ‘टाॅक्सिक’ से जुड़ा है।
मेकर्स का ऑफिशियल बयान
मेकर्स ने लिखा, ‘हम यह साफ करना चाहते हैं कि हमारी फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ असल में 5 जून को रिलीज होने वाली थी और हमने इस बात की घोषणा बहुत पहले कर दी थी। लेकिन, हाल ही में हुए डेवलपमेंट और मौजूदा हालात को देखते हुए हमें लगता है कि अपनी फिल्म की रिलीज डेट को आगे बढ़ाना ज्यादा सही होगा। हमारा मानना है कि दो फिल्मों को एक ही तारीख पर रिलीज कर बेवजह मुकाबला करने की बजाए, एक-दूसरे को सपोर्ट करना चाहिए।’
View this post on Instagram
कब रिलीज होगी वरुण धवन की फिल्म?
मेकर्स ने आगे लिखा, ‘यही सोचते हुए हमने ‘है जवानी तो इश्क होना है’ को 5 जून की बजाए 12 जून को रिलीज करने का फैसला लिया है। मतलब अब हम अपनी फिल्म को दर्शकों के सामने एक हफ्ते बाद लाएंगे।’
बेवजह मुकाबला नहीं, एक-दूसरे को सपोर्ट
वह आगे कहते हैं, ‘हमारा पक्के तौर पर मानना है कि इंडस्ट्री के लिए हमेशा यही अच्छा होता है, जब फिल्म बनाने वाले एक ही तारीख पर बेवजह मुकाबला करने के बजाय एक-दूसरे को सपोर्ट करते हैं। इसी एकता की भावना से, हमने ‘है जवानी तो इश्क होना है’ की रिलीज को 12 जून तक आगे बढ़ाने और अपनी फिल्म को दर्शकों के सामने एक हफ्ते बाद लाने का फैसला किया है।’
ये भी पढ़े- मिस्ट्री मैन संग दिखी Malaika Arora, बाहों में बाहें डाल किया रोमांस
फिल्म है जवानी तो इश्क होना है का निर्देशन अमित शर्मा ने किया है। यह एक रोमांटिक ड्रामा है जिसमें वरुण धवन के साथ पूजा हेगड़े नजर आएंगी। फिल्म की कहानी युवाओं के रिश्तों, प्यार और संघर्ष पर आधारित है। मेकर्स का कहना है कि यह फिल्म आज की पीढ़ी के लिए एक भावनात्मक और मनोरंजक अनुभव होगी।
ये भी पढ़े- Alpha: स्पाई थ्रिलर ‘अल्फा’ में आलिया भट्ट का इंटेंस लुक, मेकर्स ने तय की रिलीज डेट





