दिल्ली-UP-झारखंड-बंगाल को जोड़ने वाली नई एक्सप्रेस ट्रेन, 14 मार्च से सेवा शुरू

Lucknow News: रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। जल्द ही दिल्ली से पश्चिम बंगाल के पुरुलिया तक सफर करना और आसान हो जाएगा। आनंद विहार टर्मिनल से लखनऊ होते हुए पुरुलिया तक नई एक्सप्रेस ट्रेन सेवा शुरू होने जा रही है। इस ट्रेन को 14 मार्च को प्रधानमंत्री Narendra Modi पश्चिम बंगाल के दौरे के दौरान हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

नई ट्रेन सेवा शुरू होने से दिल्ली, उत्तर प्रदेश, झारखंड और पश्चिम बंगाल के बीच रेल संपर्क और बेहतर होगा। इससे खासतौर पर उन यात्रियों को काफी राहत मिलेगी जो दिल्ली से झारखंड और पश्चिम बंगाल के विभिन्न जिलों में यात्रा करते हैं।

कई राज्यों को मिलेगा सीधा रेल कनेक्शन
यह एक्सप्रेस ट्रेन पुरुलिया से चलकर रामगढ़, रांची, लोहरदगा, लातेहार, पलामू, गढ़वा, रोहतास, कैमूर, चंदौली, वाराणसी, अयोध्या, लखनऊ, बरेली और मुरादाबाद जैसे प्रमुख स्टेशनों से होते हुए आनंद विहार टर्मिनल तक पहुंचेगी। इस रूट के शुरू होने से कई जिलों के यात्रियों को सीधी कनेक्टिविटी मिल जाएगी और उन्हें ट्रेन बदलने की परेशानी से भी राहत मिलेगी।

यह भी पढ़ें…

UP News: प्रेमिका की खौफनाक साजिश, पुराने प्रेमी के साथ मिलकर नए की कर दी हत्या

व्यापार और युवाओं को होगा लाभ
रेलवे अधिकारियों का कहना है कि इस ट्रेन के शुरू होने से न सिर्फ यात्रियों का सफर आसान होगा बल्कि व्यापार और रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, झारखंड और पश्चिम बंगाल के बीच व्यापारिक गतिविधियों को भी इससे मजबूती मिलने की उम्मीद है।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक कुलदीप तिवारी ने बताया कि यह नई ट्रेन सेवा पश्चिम बंगाल, झारखंड और उत्तर प्रदेश के लोगों के लिए दिल्ली तक सीधी कनेक्टिविटी प्रदान करेगी। इससे खासकर युवाओं, छात्रों और व्यापारियों को काफी फायदा होगा और उनका यात्रा अनुभव पहले से बेहतर होगा।

यह भी पढ़ें…

Lucknow News: लखनऊ में बड़ा हत्याकांड…कमरे में मां और बाहर मिली बेटे की लाश

क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को मिलेगी मजबूती
रेलवे के अनुसार, इस नई एक्सप्रेस ट्रेन के संचालन से क्षेत्रीय कनेक्टिविटी मजबूत होगी और बड़ी संख्या में यात्रियों को सुविधा मिलेगी। आने वाले समय में इस रूट पर यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए रेलवे अन्य सुविधाएं भी बढ़ा सकता है।

यह भी पढ़ें…

Eid की खुशियों पर मातम… खामनेई की याद में नए कपड़े नहीं पहनेगा शिया समुदाय

Back to top button