Gurugram में बड़ा हादसा… कंस्ट्रक्शन साइट पर मिट्टी धंसी, 11 मजदूर दबे; 7 की मौत

Hariyana News: हरियाणा के Gurugram में एक दर्दनाक हादसे में सात मजदूरों की जान चली गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा गुरुग्राम के सिधरावली इलाके में स्थित Signature Global की कंस्ट्रक्शन साइट पर हुआ, जहां अचानक मिट्टी धंसने से कई मजदूर मलबे में दब गए।

अचानक धंसी मिट्टी, मलबे में दबे मजदूर
जानकारी के अनुसार, निर्माण स्थल पर काम के दौरान अचानक मिट्टी धंस गई, जिससे वहां काम कर रहे 11 श्रमिक मलबे के नीचे दब गए। घटना के तुरंत बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय प्रशासन को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही पुलिस, दमकल विभाग और बचाव दल मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। कई घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद सभी 11 मजदूरों को मलबे से बाहर निकाल लिया गया।

सात मजदूरों की मौत, चार घायल
रेस्क्यू टीम ने सभी श्रमिकों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने सात मजदूरों को मृत घोषित कर दिया। वहीं चार अन्य मजदूर घायल बताए जा रहे हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। घायलों की हालत पर डॉक्टर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

यह भी पढ़ें…

एक साल में 982 बच्चे गायब… विकास मंत्रालय की ‘मिसिंग चिल्ड्रन’ रिपोर्ट से खुली बड़ी तस्वीर

मृतकों की हुई पहचान
प्रशासन के मुताबिक हादसे में जान गंवाने वाले सभी मजदूरों की पहचान कर ली गई है। मृतक और घायल अधिकतर दूसरे राज्यों से काम की तलाश में यहां आए मजदूर बताए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें…

कर्नाटक में बड़ा फैसला: 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया बैन

हादसे की जांच शुरू
घटना के बाद प्रशासन ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती तौर पर माना जा रहा है कि सुरक्षा मानकों में लापरवाही या मिट्टी की कमजोर स्थिति के कारण यह हादसा हुआ हो सकता है।

प्रशासन का कहना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद अगर किसी तरह की लापरवाही सामने आती है तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं इस दर्दनाक हादसे के बाद निर्माण स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े हो गए हैं।

यह भी पढ़ें…

Pakur में बड़ा उलटफेर… भाजपा की बागी शबरी पाल बनीं नगर परिषद अध्यक्ष

Back to top button