
Gaurav-Kritika की शादी का कार्ड वायरल, मेहमानों को भेजा स्पेशल इन्विटेशन
Kritika Kamra-Gaurav Kapoor: एक्ट्रेस कृतिका कामरा जल्द ही स्पोर्ट्स प्रेजेंटर गौरव कपूर से शादी करने वाली हैं। सोशल मीडिया पर इनकी शादी के बाद की आफ्टर वेडिंग पार्टी का एक कार्ड वायरल हो रहा है।
Kritika Kamra-Gaurav Kapoor: टीवी स्टार कृतिका कामरा और क्रिकेट होस्ट गौरव कपूर की शादी को लेकर बॉलीवुड में खासी हलचल मची है। 11 मार्च 2026 को मुंबई के गौरव के घर पर होने वाली इस रजिस्टर्ड मैरिज के बाद 12 मार्च को होने वाली आफ्टरपार्टी का इनवाइट सोशल मीडिया (Reception Card Viral) पर छा गया। यह न्योता अपनी मजेदार और क्विर्की भाषा के लिए सुर्खियां बटोर रहा, जो कपल की मस्ती भरी केमिस्ट्री को दर्शाता है।
शादी का फंक्शन 11 और 12 मार्च को
कहा जा रहा है कि दोनों की शादी का फंक्शन 11 और 12 मार्च को चलेगा। इस प्राइवेट सेरिमनी में शादी के बाद 12 मार्च को एक स्टाइलिश आफ्टर-पार्टी अरेंज की गई है जिसमें फिल्म और खेल जगत के करीबी दोस्त मौजूद होंगे।
![]()
कृतिका और गौरव का रिश्ता दिसंबर 2025 में इंस्टाग्राम पर ऑफिशियल हुआ था। ‘कुछ सम्मोहन’, ‘ताड़का’ जैसी वेबसीरीज से नाम कमाने वाली कृतिका (34) और आईपीएल होस्ट गौरव (41) ने सादगी पसंद की।
सूत्र बताते हैं, ‘वे भव्य फंफूड से दूर, भावुक समारोह चाहते थे। आफ्टरपार्टी में ही सितारे चमकेंगे।’ दंपति ने सात साल की उम्र के फर्क को इग्नोर कर प्यार को जित लिया। गौरव के क्रिकेट कनेक्शन से रोहित शर्मा, हार्दिक पांड्या जैसे नाम संभावित मेहमान हैं।
क्या होगी आफ्टर पार्टी की थीम?
कृतिका कामरा और गौरव कपूर मुंबई में आफ्टर वेडिंग पार्टी कर रहे हैं। यह सेलिब्रेशन जैज लाउंज में होगा। इसमें म्यूजिक और एक सुकून भरा माहौल गेस्ट के लिए प्लान किया गया है। इस पार्टी में फिल्म और क्रिकेट की दुनिया से जुड़े सेलेब्स बतौर मेहमान नजर आएंगे।
फैंस और सोशल मीडिया यूज़र्स इस इनविटेशन को देखकर कह रहे हैं कि यह कपल इंडस्ट्री में सबसे स्टाइलिश और पर्सनैलिटी-फिल्ड सेलिब्रेशन करने जा रहा है। कई लोगों ने इसे “सीज़न की सबसे कूल शादी” करार दिया है।





