
Govinda की बेटी ने खोली पेरेंट्स के रिश्ते की पोल, बोलीं- ‘दो साल कठिन…’
Tina Ahuja: गोविंदा और सुनीता आहूजा पिछले कुछ समय से पर्सनल लाइफ को लेकर काफी चर्चा में हैं। दोनों के तलाक की खबरें भी आई थीं। अब इस बीच दोनों की बेटी ने जानें क्या कहा।
Tina Ahuja: गोविंदा और सुनीता आहूजा के रिश्ते में चल रही खटपट पर उनकी बेटी टीना आहूजा ने बात की है। टीना ने बताया कि पिछले दो साल उनके परिवार के लिए काफी मुश्किल भरे रहे हैं। उन्होंने अपनी मां सुनीता के लिए वुमन्स डे पर गिफ्ट भी खरीदा। सुनीता ने पहले गोविंदा पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप लगाया था, जिस पर गोविंदा ने सफाई दी थी। अब इन सब विवाद के बीच गोविंदा की बेटी टीना ने पैरेंट्स के बीच तलाक की खबरों को लेकर भी अपनी बात रखी है।
हमारे लिए अच्छे नहीं रहे 2 साल
इसके बाद टीना ने तलाक की अफवाहों पर कहा, ‘2 साल अच्छे नहीं रहे हैं हमारे लिए। काफी उतार-चढ़ाव रहे हैं। टीना ने फिर सुनीता को स्पेशल गिफ्ट दिए वुमन्स डे पर।’
View this post on Instagram
मै अपने लिए जी रही- सुनीता
इस पर सुनीता ने कहा, ‘सब चीज लिमिट में होनी चाहिए। मैंने अपनी सारी जिम्मेदारी निभाई है, लेकिन इस पॉइंट पर मैं अपने लिए जीने लगी हूं। मैं इससे ज्यादा डिजर्व करती हूं। अब मैं अपनी लाइफ किंग साइज जीने वाली हूं।’
सुनीता फिर टीना को कहती हैं, ‘यश और तुम बहुत बड़े हो गए हो। सब मालदार पार्टी होने वाले हैं।’ टीना फिर कहती हैं हमें खुद पर भरोसा करना चाहिए। हम अक्सर प्यार में खुद को भूल जाते हैं।
टीना ने सुनीता के लिए खरीदा गिफ्ट
वुमन्स डे पर टीना ने अपनी मां के यूट्यूब चैनल को हाईजैक किया और ब्लॉग करती नजर आईं। उन्होंने सुनीता को सनफ्लॉवर और एक सोलिटेयर रिंग भी गिफ्ट की। वीडियो में टीना कहती नजर आईं, हम औरतें दूसरे के लिए बहुत कुछ करते हैं लेकिन अपने बारे में कभी नहीं सोचते। इस वजह से मैंने अपनी वुमन के लिए कुछ स्पेशल करने का सोचा।
अफेयर की खबरों पर क्या बोले गोविंदा
बता दें कि सुनता ने गोविंदा पर अफेयर का आरोप लगाया था जिस पर एक्टर ने रिएक्ट किया था। एएनआई से बातचीत में गोविंदा ने कहा, “कब नहीं लगेगा आप मुझपर? मैंने कई हीरोइनों के साथ काम किया है और उनमें से किसी पर भी मेरी नजर कभी नहीं पड़ी। एक्टर ने कहा,”एक भी मेरी हीरोइन ऐसी नहीं कह सकती कि मैंने तंग किया हो या किसी के लिए अपशब्द कह दिया हो… मैं सभी कलाकारों और हीरोइनों को धन्यवाद देता हूं।”





