Kangana Ranaut की अपकमिंग फिल्म चर्चा में, जानें मूवी के बारे में सबकुछ

Bharat Bhhagya Viddhaata, Kangana Ranaut: फिल्म ‘इमरजेंसी’ के बाद कंगना रनौत जल्द ही फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ में नजर आएंगी। इस फिल्म में कंगना एक खास रोल निभाएंगी।

Bharat Bhhagya Viddhaata: अभिनेत्री और भाजपा सांसद कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने अगली फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ को लेकर चर्चा में है। इस फिल्म का आधिकारिक ऐलान 2024 में किया गया था, जिसके निर्देशन की कमान मनोज तापड़िया ने संभाली है। जनवरी, 2025 में आई ‘इमरजेंसी’ की ठीक-ठाक प्रतिक्रिया के बाद, फैंस भी कंगना की इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बीच, ‘भारत भाग्य विधाता’ के विषय से जुड़ा नया अपडेट आया है जो 26/11 हमले से प्रेरित होगा।

किस पर आधारित है ‘भारत भाग्य विधाता’ 

‘भारत भाग्य विधाता’ फिल्म 2008 के मुंबई 26/11 आतंकी हमलों पर आधारित है, खासकर अस्पताल में हुई घटनाओं और वहां के लोगों की बहादुरी पर। यह फिल्म दिखाएगी कि कैसे अस्पताल के कर्मचारियों ने मुश्किल वक्त में हिम्मत दिखाई और स्थिति को संभाला।

स्टाफ नर्स के किरदार में कंगना रनौत

खबरों के मुताबिक, इस फिल्म में कंगना रनौत एक स्टाफ नर्स का किरदार निभाती नजर आएंगी। उनके माध्यम से फिल्म उन अनदेखे नायकों की कहानी दिखाएगी, जो पर्दे के पीछे रहकर लोगों की जान बचाने के लिए लगातार काम करते हैं। यह किरदार खतरे और अनिश्चितता के बीच मानवता और कर्तव्य की मिसाल पेश करेगा।

‘भारत भाग्य विधाता’ फिल्म में गिरिजा ओक भी मुख्य भूमिका में होंगी। इस फिल्म का निर्देशन मनोज तापड़िया कर रहे हैं। फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है और अब पोस्ट-प्रोडक्शन का काम चल रहा है। यह फिल्म इसी साल सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है।

ये भी पढ़े- ‘Toxic’ के डर से वरुण धवन ने बदला रास्ता, ‘है जवानी तो इश्क होना है’ …

मुंबई आतंकी हमला

पीटीआई के अनुसार, 26 नवंबर 2008 को आतंकवादियों ने कामा अस्पताल में घुसकर छह गार्डों की हत्या कर दी थी। मुख्य भवन के पीछे कई गोलियां चलाई गईं, जिससे कई कर्मचारियों घायल भी हुए। गोलियों की आवाज सुनकर अस्पताल के कर्मचारी सतर्क हो गए और उन्होंने अस्पताल के बाकी दरवाजे बंद कर दिए।

ये भी पढ़े- Bhooth Bangla: चमगादड़ पर लटके Akshay Kumar, जल्द रिलीज होगा फिल्म का टीजर

कंगना का वर्कफ्रंट

कंगना रनौत को हाल ही में फिल्म ‘इमरजेंसी’ में देखा गया था, जिसमें उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का किरदार निभाया था। इस फिल्म को दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली थी। इसके अलावा कंगना अपने हॉलीवुड डेब्यू को लेकर भी चर्चा में हैं। खबर है कि वह हॉरर ड्रामा ‘ब्लेस्ड बी द डेविल’ में अहम भूमिका निभाती नजर आ सकती हैं।

ये भी पढ़े-  Govinda की बेटी ने खोली पेरेंट्स के रिश्ते की पोल, बोलीं- ‘दो साल कठिन…’

Back to top button