UP News: आगरा में खटारा स्कूल बस का टूटा फर्श, पहिये से कुचलकर बच्ची की मौत

UP News: अलीगढ़ के बाद अब आगरा में बुधवार को खटारा स्कूल बस की वजह से मासूम बच्ची की जान चली गई। थाना एत्मादपुर क्षेत्र के स्कूल की बस के जर्जर फर्श से 9 साल की छात्रा नीचे गिर गई और पहिए से कुचल गई।

UP News: उत्तर प्रदेश के आगरा से एक रूहं कपा देने वाला मामला सामने आया है, जहां स्कूल प्रबंधन की लापरवाही ने एक हंसते-खेलते परिवार की खुशियां छीन लीं. दरअसल, एत्मादपुर के नगला काले इलाके में एक जर्जर स्कूल बस हादसे का सबब बन गई, जिसमें 9 साल की छात्रा नैना की दर्दनाक मौत हो गई. इस हादसे ने एक बार फिर स्कूली वाहनों की फिटनेस और प्रबंधन की घोर लापरवाही को उजागर कर दिया है.

छात्रा जिस सीट पर बैठी थी, वह अचानक टूट गई

मिली जानकारी के मुताबिक, मासूम नैना स्कूल बस में सवार थी. बस की हालत इतनी खस्ताहाल थी कि छात्रा जिस सीट पर बैठी थी, वह अचानक टूट गई. सीट टूटने के कारण नैना चलती बस से सीधे सड़क पर जा गिरी और बस का पहिया उसे कुचलता हुआ निकल गया. जब बस में सवार अन्य बच्चों ने शोर मचाया, तब जाकर चालक ने गाड़ी रोकी. आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल

बस में मौजूद अन्य बच्चों ने जब यह भयानक मंजर देखा, तो उन्होंने चीखना-चिल्लाना शुरू कर दिया. बच्चों का शोर सुनकर चालक ने बस रोकी. आनन-फानन में घायल छात्रा को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. मासूम नैना की मौत की खबर मिलते ही उसके परिवार में कोहराम मच गया और माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है.

सड़कों पर दौड़ाई जा रहीं कबाड़ बसें

इस हृदयविदारक घटना के बाद पूरे इलाके में गम और आक्रोश का माहौल है. स्थानीय लोगों और परिजनों ने स्कूल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि बच्चों की जान जोखिम में डालकर ऐसी कबाड़ बसें सड़क पर दौड़ाई जा रही हैं. घटना के बाद से स्कूल प्रबंधन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठ रही है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और बस की फिटनेस रिपोर्ट खंगाली जा रही है.

कासगंज में भी हुआ था इसी तरह का हादसा

अभी 10 दिन पहले कासगंज जिले में भी इसी तरह का एक मामला सामने आया था. अलीगढ़-कासगंज रोड पर स्थित ढोलना इलाके में एक दर्दनाक हादसे में यूकेजी की छात्रा अनन्या की मौत हो गई थी. स्कूल से घर लौटते समय चलती बस का फर्श (टायर के ऊपर का हिस्सा) अचानक टूट गया, जिससे अनन्या सीधे नीचे गिरकर पिछले पहिये की चपेट में आ गई और मौके पर ही अनन्या की मौत हो गई

Back to top button