
Aari Aari Song: धुआंधार गाने में तूफ़ानी रैप, Dhurandhar 2 का नया गाना रिलीज
Dhurandhar 2 Aari Aari Song: रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ के ट्रेलर में जो गाना बैकग्राउंड में था, वो अब पूरा रिलीज हो गया है. ‘आरी आरी’ नाम का ये ट्रैक पंजाबी लोकगीत और रैप का जबरदस्त कॉम्बो है.
Dhurandhar 2 Aari Aari Song: रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2: द रिवेंज में एक नया गाना रिलीज़ हो गया है. गाना का नाम है ‘आरी आरी’. जैसे ही यह गाना आया, सोशल मीडिया पर धूम मच गई. लोग इसे सुनकर कह रहे हैं कि यह धुन इतनी जोरदार है कि रोंगटे खड़े हो जाते हैं. बता दें कि फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में आने वाली है, लेकिन इस गाने ने पहले ही लोगों का दिल जीत लिया है. इसकी बीट्स और इंडियन रैप आर्टिस्ट रेबल के रैप के साथ रणवीर का बीस्ट-मोड धमाकेदार लग रहा है.
रिलीज हुआ आरी आरी
धुरंधर द रिवेंज का ट्रेलर देखने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस की डिमांड बढ़ गई थी कि मेकर्स जल्द से जल्द से आरी आरी गाना को रिलीज करें। इसके बाद आदित्य धर एंड टीम ने इस मामले में ज्यादा समय नहीं लगाते हुए धुरंधर 2 के इस गाने को रिलीज कर दिया है। धुरंधर द रिवेंज का ये पहला गाना है और आते ही ये हर तरफ छाने लगा है।
टी सीरीज के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर धुरंधर 2 के आरी आरी गाना को रिलीज किया गया है। इस सॉन्ग की लोकप्रियता का अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि रिलीज के दो घंटे बाद ही इस गाने पर 6 लाख से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं और 82 हजार लोगों ने इसे लाइक भी कर दिया है। थोड़ी देर बाद ये गाना आराम से 1 मिलियन का आंकड़ा भी पार करता हुआ नजर आएगा।
ये भी पढ़े- Kangana Ranaut की अपकमिंग फिल्म चर्चा में, जानें मूवी के बारे में सबकुछ
लोकगीत में रैप का धुआंधार कॉम्बो है ‘आरी आरी’
‘आरी आरी’ या इस गाने के शुरुआत में आने वाले लिरिक्स ‘बारी बरसी’ आपने पहले भी पंजाबी गानों में सुने होंगे. ये पंजाब का बहुत पॉपुलर लोकगीत है जो कमाने के लिए विदेश गए लोगों की घर वापसी को सेलिब्रेट करने से जुड़ा है. अलग-अलग वक्त पर गुरदास मान से लेकर चमकीला जैसे आइकॉनिक पंजाबी सिंगर्स ने इन लिरिक्स को अपने गानों में इस्तेमाल किया है.
ये भी पढ़े- Bhooth Bangla Teaser: लौटी अक्षय-प्रियदर्शन की जोड़ी, आ रहा है दुल्हन उठाने वाला भूत
‘धुरंधर’ के गानों का पूरा एल्बम लोग अभी भी एक ही बार में पूरा सुने जा रहे हैं. ‘धुरंधर 2’ के गाने ‘आरी आरी’ से शाश्वत ने फिर से नए स्पीकरफाड़ गाने ड्रॉप करने शुरू कर दिए हैं. देखना है कि नई फिल्म में उनका असलहा कैसे-कैसे धमाकेदार गानों से भरा है.
ये भी पढ़े- Gaurav-Kritika: गौरव की दुल्हन बनीं कृतिका, लाल चंदेरी साड़ी में छाई एक्ट्रेस





