
Gaurav Khanna को नहीं मिली बिग बॉस से प्राइज मनी, एक्टर ने बताई वजह
टीवी स्टार गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) बिग बॉस 19 के विजेता बने थे और उन्हें ट्रॉफी के साथ प्राइज मनी मिली थी जो अभी तक उनके खाते में नहीं आई है। इस पर एक्टर ने बात की है।
Gaurav Khanna: बिग बॉस जीतने के बाद गौरव खन्ना ने अपना यूट्यूब चैनल शुरू किया। अपने यूट्यूब चैनल पर गौरव काफी एक्टिव रहते हैं और इसके जरिए वो अपने फैंस से कनेक्टेड भी रहते हैं। गौरव के फैंस को भी गौरव खन्ना के चैनल पर नई वीडियोज का इंतजार रहता है। अब गौरव खन्ना के नए वीडियो में फैंस ने उनसे सवाल किया कि क्या उन्हें बिग बॉस जीतने के बाद कैश प्राइज,कार और बाकी जो भी चीजें बोली गई थीं, वो मिल गईं? इसपर गौरव खन्ना ने नहीं में जवाब दिया।
गौरव खन्ना को नहीं मिली प्राइज मनी
अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए गौरव खन्ना ने कहा, “मुझे लगता है 1-2 महीने तो लगते हैं ये सारी चीजें आने में क्योंकि कंपनी की अपनी अंदर की ऑडिट्स होती हैं। आ जाएगा, ऐसा नहीं है कि नहीं आएगा। थोड़ी देरी होती है जो कि ठीक है। टीवी का बंदा हूं और टीवी में थोड़ी देरी तो होती है। आ जाएगा।” बता दें, बिग बॉस 19 का फिनाले दिसंबर 2025 में हुआ था।
एक्टर ने आगे कहा, ‘मुझे लगता है कि 1-2 महीने तो लगते हैं ये सारी चीजें आने में क्योंकि कंपनी की अपनी इंटरनल ऑडिट होती हैं. आ जाएगा, ऐसा नहीं है कि नहीं आएगा. थोड़ा डिले होता है, जो ठीक है. टीवी का बंदा हूं और टीवी में थोड़े डिले होते हैं. आ जाएगा.’
ये भी पढ़े- Gaurav-Kritika: गौरव की दुल्हन बनीं कृतिका, लाल चंदेरी साड़ी में छाई एक्ट्रेस
बिग बॉस के बाद क्या बदला?
एक दूसरे फैन ने पूछा कि शो जीतने के बाद उनकी जिंदगी में क्या बदला? गौरव ने कहा कि कानपुर में उनके घर रोजाना लगभग 50-60 लोग आते हैं. उन्होंने यह भी बताया कि लोगों को उनका गेम खेलना बहुत पसंद है, बहुत डिग्निटी और क्लास के साथ. गौरव ने कहा कि लोग उन्हें अब तक किसी भी दूसरे शो से ज्यादा इस शो से पहचानते हैं.
ये भी पढ़े- Bhooth Bangla Teaser: लौटी अक्षय-प्रियदर्शन की जोड़ी, आ रहा है दुल्हन उठाने वाला भूत
गौरव ने सेलिब्रिटी मास्टरशेफ जीतने के बाद बिग बॉस 19 जीता. शो में, एक्टर ने फरहाना भट्ट, तान्या मित्तल, प्रणित मोरे और अमाल मलिक को हराकर विनर बने. वह बिग बॉस के इतिहास के उन कुछ कंटेस्टेंट में से एक थे जिन्होंने बिना किसी फालतू लड़ाई या जबरदस्त दुश्मनी के शो जीता.
ये भी पढ़े- Aari Aari Song: धुआंधार गाने में तूफ़ानी रैप, Dhurandhar 2 का नया गाना रिलीज





